John Cena Retires: हार के साथ जॉन सीना का करियर खत्म, आखिरी मैच में नहीं दिखा पाए कमाल

John Cena Retires: हार के साथ जॉन सीना का करियर खत्म, आखिरी मैच में नहीं दिखा पाए कमाल


John Cena Final Match: दिग्गज जॉन सीना का डब्ल्यूडब्ल्यूई का सफर समाप्त हो गया है. 48 साल के सीना ने शनिवार को अपने आखिरी मैच में गुंथर के खिलाफ हार के साथ ही अपने 23 साल लंबे करियर को अलविदा कह दिया. संन्यास के समय सीना काफी मायूस दिखे. पेशेवर रेसलिंग में जॉन सीना 17 बार के विश्व चैंपियन हैं. वे तीन बार के विश्व हेवीवेट चैंपियन और रिकॉर्ड तेरह बार के डब्ल्यूडब्ल्यूई विश्व हेवीवेट चैंपियन हैं. 

जॉन सीना की बड़ी-बड़ी उपलब्धियां

इन प्रतियोगिताओं के अलावा, जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई अमेरिकी चैम्पियनशिप भी चार बार और विश्व टैग टीम चैम्पियनशिप पांच बार जीती है. डब्ल्यूडब्ल्यूई सीना ने कुल 2,259 मुकाबले खेले हैं. जॉन सीना ने अपने आखिरी मुकाबले की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की थी. गुंथर को उन्होंने अपने कंधों पर उठाकर रिंग में पटका भी था. इस समय ऐसा लग रहा था कि सीना जीत के साथ करियर को अलविदा कहेंगे, लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ा, सीना की स्थिति मैच में कमजोर होती गई. वह अचानक बेहद कमजोर आने लगे. आखिरी पलों में स्लीपर लॉक्स से उन्हें कमजोर किया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिलने वाला है नया संजू सैमसन? केरल के युवा स्टार ने पाकिस्तान को जमकर कूटा

20 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

मैच के आखिरी दौर में ऐसा लग रहा था कि सीना ने हार मान ली है और अंतत: उन्हें हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला इतना रोमांचक था कि दर्शक पूरी तरह अपनी सीटों से चिपके रहे. लगभग 20 वर्षों में यह पहला मौका था जब जॉन सीना किसी मुकाबले में टैप आउट हुए.

ये भी पढ़ें: टेस्ट में इग्नोर, टी20 में तोड़फोड़… IPL Auction से पहले गरजा इस धाकड़ का बल्ला, 48 घंटे में होगी धनवर्षा!

2002 में किया था डेब्यू

जॉन सीना का पेशेवर करियर बेहद प्रभावशाली रहा. उन्होंने 2002 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में कर्ट एंगल के खिलाफ डब्ल्यूडब्ल्यूई में डेब्यू किया था. सीना का सफर आसान नहीं था और करियर की शुरुआत में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. एक दौर ऐसा भी था, जब उन्हें रिलीज किया जा सकता था. 2004 में उन्होंने रेसलमेनिया में डेब्यू किया और बिग शो को हराकर यूएस चैंपियनशिप जीती. इस खिताब के बाद सीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले दो दशक में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग के बड़े और लोकप्रिय नाम बनकर उभरे.



Source link