WBBL 2025: अपनी कप्तानी में जिताया खिताब…फिर कर दिया संन्यास का ऐलान, 38 साल की उम्र में दिग्गज ने लगाया करियर पर ब्रेक

WBBL 2025: अपनी कप्तानी में जिताया खिताब…फिर कर दिया संन्यास का ऐलान, 38 साल की उम्र में दिग्गज ने लगाया करियर पर ब्रेक


WBBL 2025 Final: एलिस विलानी इस वक्त चर्चा में हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में होबार्ट हरिकेन्स को 11 साल के इतिहास में पहला खिताब दिलाया. ट्रॉफी जीतने के बाद इस दिग्गज ने फैंस को चौंकाते हुए इस लीग से संन्यास का ऐलान भी कर दिया है. 36 साल की विलानी अब विमेंस बिग बैश लीग में नजर नहीं आएंगी. उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को खिताब जीतने के साथ ही उनका WBBL करियर भी समाप्त हो गया है.

फाइनल में मिली जीत के बाद दाएं हाथ की स्टार बल्लेबाज विलानी ने खुलासा किया कि पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ हुआ फाइनल उनका का आखिरी WBBL मुकाबला था. उन्होंने इसे एक फेयरीटेल एंडिंग बताया, जो शीर्ष स्तर पर कम देखने को मिलता है. विलानी ने बताया कि इस सीजन के आगाज से पहले ही उनके दिमाग में यह बात चल रही थी और वो चाहती थीं कि उनके करियर का अंत इसी तरह हो. उन्होंने बताया कि मैं मैच से पहले वह 80 फीसदी तय कर चुकी थी कि इसके बाद संन्यास लूंगी, लेकिन जीत के बाद उन्हें पूरा यकीन हो गया कि यही सही पल है.

 WBBL के सभी 11 सीजन खेलीं विलानी

एलिस विलानी ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के 99 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वो WBBL के सभी 11 सीजन का हिस्सा भी रही हैं. होबार्ट की टीम के अलावा वो पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न स्टार्स की ओर से भी खेलीं और 3 बार रनरअप रहीं. विलामी साल 2022-23 के सीजन में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलीं. इसके बाद वो होबार्ट हरिकेन्स में आईं और कप्तानी करते हुए इस सीजन सिर्फ 2 मैच गंवाकर खिताब दिला दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


पूरी टीम की तारीफ की

एलिस विलानी ने अपनी टीम हॉबर्ट हरिकेन्स की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि कभी-कभी बेहतरीन टीम होने का दबाव भी होता है, लेकिन इस टीम की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि सीजन के अलग-अलग दौर में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी उठाई.

फाइनल में लिजेल ली ने 44 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए

विमेंस बिग बैश लीग 2025 के फाइनल की बात करें तो यह पर्थ स्कॉचर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच हुआ. हरिकेन्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को 5 विकेट पर 137 रन पर रोक दिया, फिर शानदार अंदाज में जीत हासिल की. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज लिजेल ली ने44 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

एलिस विलानी का क्रिकेट करियर?

एलिस विलानी ने 38 साल की उम्र में विमेंस बिग बैश लीग से संन्यास लिया है. वो पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुकी थीं. अपने करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट में 73 रन बनाए. वनडे के 34 मैचों में 603 रन किए, जबकि टी20 62 मैचों में 1369 रन बनाए. वनडे में 7 विकेट भी उनके नाम हैं. दाएं हाथ की ये बल्लेबाज अभी घरेलू क्रिकेट खेलती रहेगी.

ये भी पढ़ें:  IPL 2026 Auction: नीलामी से पहले इन 9 खिलाड़ियों का पत्ता साफ….BCCI ने ऑक्शन लिस्ट से काट दिए नाम…6 भारतीय भी शामिल





Source link