दतिया मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधीक्षक पर गंभीर आरोप: चुनिंदा कर्मचारियों को लंबी छुट्टी, विरोध करने वालों को नोटिस, डीन को शिकायत – datia News

दतिया मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधीक्षक पर गंभीर आरोप:  चुनिंदा कर्मचारियों को लंबी छुट्टी, विरोध करने वालों को नोटिस, डीन को शिकायत – datia News



दतिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रशासनिक गड़बड़ियों और अनियमितताओं का मामला लगातार सुर्खियों में है। पहले अस्पताल अधीक्षक को लेकर डॉक्टरों में असंतोष की स्थिति सामने आ चुकी है तो वहीं अब नर्सिंग अधीक्षक के खिलाफ शिकायत सामने आई है। एक नर

.

नर्सिंग अधीक्षक बीजी अवस्थी पर स्टाफ नर्स रचना शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि वह नियमों की अनदेखी कर चुनिंदा कर्मचारियों को लगातार 10-10 दिनों का अवकाश दे रही हैं। वहीं अन्य कर्मचारियों को समान अवसर नहीं दिया जा रहा, जिससे कार्यालय में असंतोष और भेदभाव की स्थिति बन गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अनियमित अवकाश उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज किए गए हैं, जो सीधे नियमों का उल्लंघन हैं।

नर्सिंग स्टाफ शर्मा ने बताया कि जब इस संबंध में अधीक्षक से जानकारी मांगी जाती है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। उल्टा, जो कर्मचारी इस अव्यवस्था पर आपत्ति जताते हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर भय और असुरक्षा में डाल दिया जाता है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि इससे कार्यालय का मनोबल गिरा है और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ा है। वहीं, नर्सिंग अधीक्षक अवस्थी का कहना है कि सोशल मीडिया पर सरकारी दस्तावेज वायरल करने के मामले में नोटिस दिया है।

अस्पताल अधीक्षक को लेकर विवाद मेडिकल कॉलेज में डॉ. अर्जुन अधीक्षक के पद पर तैनात है। इन्हें लेकर अस्पताल के चिकित्सकों में नाराजगी सामने आ चुकी है। डीन डॉ. दीपक मरावी को इस मामले में वह ज्ञापन सौंप चुके हैं और लिखित शिकायत भी दर्ज करा चुके हैं।

आरोप है कि वह विभागीय जांच और लोकायुक्त प्रकरण में दोषी पाए जाने के बावजूद उन्हें नियमों के बावजूद अधीक्षक पद पर बनाए रखा गया है, और वे लगातार नए-नए कार्यालय आदेश जारी कर प्रशासन में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।



Source link