नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहन पर कार्रवाई हुई।
मऊगंज यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर कार्रवाई की है। रविवार को चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत, नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले तीन भारी वाहनों से कुल 15 हजार रुपए का समन
.
दरअसल, बिना अनुमति नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान पकड़े गए तीनों वाहनों के चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। समन शुल्क वसूल कर सरकारी खाते में जमा कराया गया।
ट्रैफिक पुलिस ने 15 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।
नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश से अक्सर लगता है जाम
यातायात पुलिस के अनुसार, भारी वाहनों के नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करने से अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है, जिससे आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि नो एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी वाहन चालकों को चेतावनी दी कि वे प्रशासन की ओर निर्धारित समय और मार्ग का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।