Last Updated:
Indore news: आजकल पार्टी वियर स्वेटर्स, लॉन्ग कार्डिगन और ओवरसाइज़्ड स्वेटर और जरकिन साथ पार्टी वियर शॉल्स का ज्यादा चलन है. कई युवतियां पार्टी वियर स्टॉल्स को भी प्राथमिकता देती है क्योंकि शॉल थोड़ी ओल्ड स्टाइल हो जाती है. कुछ लोग पतले वूलन भी मांगते हैं ताकि पहनने में आसानी रहे. वूलन टॉप्स और ब्लेज़र भा काफी डिमांड में देखे जा रहे हैं.
इंदौरः सर्दियों के मौसम में गर्म और स्टाइलिश दिखने का क्रेज तो हर जगह होता है. ठंड आते ही फैशन का बाज़ार गरमा जाता है. लोग ऐसी चीज़ें तलाशते हैं जो ठंड से बचाए भी और दिखने में भी एकदम झक्कास हो और जेब पर भी भारी ना पड़े. इसीलिए हमने इंदौर के बाजार का रुख किया और जाने की कोशिश की कि इस वक्त कौन सा स्टाइल ट्रेंडमें चल रहा है Gen Z क्या पसंद कर रहा है और खास तोर से ठंड रुकने वाले कौन से सबसे अच्छे क्वालिटी के गर्म कपड़े इस वक्त बाजार में उपलब्ध है.
इन कपड़ों की हैं डिमांड
ओसवाल वूलन की निधि रजावत ने लोकल 18 को बताया कि आजकल पार्टी वियर स्वेटर्स, लॉन्ग कार्डिगन और ओवरसाइज़्ड स्वेटर और जरकिन साथ पार्टी वियर शॉल्स का ज्यादा चलन है. कई युवतियां पार्टी वियर स्टॉल्स को भी प्राथमिकता देती है क्योंकि शॉल थोड़ी ओल्ड स्टाइल हो जाती है. कुछ लोग पतले वूलन भी मांगते हैं ताकि पहनने में आसानी रहे. वूलन टॉप्स और ब्लेज़र भा काफी डिमांड में देखे जा रहे हैं.
वहीं अगर पुरुषों की बात करें तो ब्लेजर की तरह दिखने वाले मोटे जरकीन इस साल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं. वहीं हर बार की तरह इस बार भी रेग्युलर वियर के लिए हूडिज़, विंड शीटर्स, बॉम्बर जैकेट्स और हाईनैक स्वेटर्स भी युवाओं की पसंद बने हुए हैं.
ऐसे चेक करें ठंढ कपड़ों की क्वालिटी
निधी ने बताया कि अगर आप गरम कपड़े खरीदे रहे और उसकी गर्माहट देखना चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है कि आप इसमें थोड़ी देर अपने हाथ डालकर देख लें. इससे आपको उसकी क्वालिटी और ठंड से बचने में कितना कारगर है. यह आसानी से पता चल जाएगा. वूलन ब्लेंड वाले स्वेटर अच्छे रहते हैं. 100% वूल वाले थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन ऐक्रेलिक या पॉलीस्टर मिक्स वाले सस्ते और टिकाऊ होते हैं. वहीं अगर शॉल को देखा जाए तो हाथ से बुनी वूलन शॉल बहुत गर्म होती है और ट्रेडिशनल लुक देती है. साथ ही अगर आप बेहद गर्म शॉल चाहते हैं तो पशमीना ब्लेंड चुनें.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें