IPL 2026 Auction: ग्रीन को 30.5 तो सरफराज को 7 करोड़… क्रिकेट पंडितों ने किनपर लुटाए पैसे और कौन रहा अनसोल्ड?

IPL 2026 Auction: ग्रीन को 30.5 तो सरफराज को 7 करोड़… क्रिकेट पंडितों ने किनपर लुटाए पैसे और कौन रहा अनसोल्ड?


IPL 2026 Mock Auction: इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली है. अब से ठीक 24 घंटे बाद अबू धाबी में आईपीएल 2026 के लिए ऑक्शन की महफिल सजेगी, जिसमें 359 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा. IPL 2026 Mini Auction से पहले क्रिकेट के कई पंडितों ने मॉक ऑक्शन में हिस्सा लिया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर पैसों की सबसे ज्यादा बरसात हुई. वहीं, घरेलू क्रिकेट में तहलका मचा रहे भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान को भी मोटी रकम में खरीदा गया. 

आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी नीलामी से पहले सोमवार को जियोस्टार पर Mock Auction हुआ. आकाश चोपड़ा, अनिल कुंबले, मोहम्मद कैफ, चेतेश्वर पुजारा और संजय बांगर जैसे क्रिकेट के एक्स्पर्ट्स इसमें हिस्सा लिए. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ऑक्शन कर रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कैमरून ग्रीन पर खजाना लुटाया और उन्हें 30.50 करोड़ में खरीदा.

क्रिकेट पंडितों ने किसपर लुटाया पैसा?

Add Zee News as a Preferred Source


JioStar ने 10 फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करने के लिए 10 पूर्व भारतीय क्रिकेटरों को बुलाया. गुजरात (चेतेश्वर पुजारा), दिल्ली (मोहम्मद कैफ), बेंगलुरु (अनिल कुंबले), पंजाब (संजय बांगर), राजस्थान (आकाश चोपड़ा), चेन्नई (सुरेश रैना), कोलकाता (रॉबिन उथप्पा), अभिनव मुकुंद (मुंबई), हैदराबाद (एस बद्रीनाथ) और लखनऊ (इरफान पठान). 

राहुल चाहर को CSK ने 10 करोड़ में खरीदा

JioStar पर हुए इस मॉक ऑक्शन में भारतीय स्पिनर राहुल चाहर सबसे बड़े सरप्राइज साबित हुए. चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा. CSK को अगले सीजन में रविचंद्रन अश्विन के रिप्लेसमेंट की तलाश है. बता दें कि राहुल चाहर इससे पहले कभी 5.25 करोड़ रुपये से अधिक नहीं कमाए थे.

Mock Auction में बिकने वाले टॉप खिलाड़ियों की लिस्ट

कैमरून ग्रीन- 30.50 करोड़ (KKR)
लियम लिविंगस्टोन- 19 करोड़ (LSG)
मथिसा पथिराना- 13 करोड़ (KKR)
रवि बिश्नोई- 11.50 करोड़ (RR)
राहुल चाहर- 10 करोड़ (CSK)
डेविड मिलर- 9.50 करोड़ (DC)
सरफराज खान- 7 करोड़ (CSK)
गेराल्ड कोएत्ज़ी – 8 करोड़ (SRH)
एनरिक नॉर्खिया – 7.50 करोड़ (CSK)

JioStar पर हुए इस मॉक ऑक्शन में न्यूजीलैंड टीम के स्टार युवा खिलाड़ी रचीन रवींद्र को किसी टीम ने भाव नहीं दिया और वो अनसोल्ड रहे. उनके अलावा डेवॉन कॉनवे और इंग्लैंड के बेन डकेट को भी किसी ने भाव नहीं दिया.

ये भी पढ़ें: ना चाहते हुए भी हर मैच में प्लेइंग-11 क्यों बदलती है साउथ अफ्रीका टीम? 90% फैंस नहीं जानते होंगे बड़ी वजह

 



Source link