T20 में छक्कों की सुनामी ला रहे अभिषेक, महारिकॉर्ड देख युवराज सिंह उछल पड़ेंगे

T20 में छक्कों की सुनामी ला रहे अभिषेक, महारिकॉर्ड देख युवराज सिंह उछल पड़ेंगे


Last Updated:

Abhishek Sharma 300 Sixes Record in T20: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने तीन छक्के ठोके. इसी के साथ अभिषेक ने एक ऐसा महारिकॉर्ड बना दिया, जिसे देखकर खुद उनके गुरु युवराज सिंह का भी सीना चौड़ा हो जाएगा. अभिषेक ने मैच में 18 गेंदों में 35 रन की तूफानी पारी खेली थी.

अभिषेक शर्मा ने टी20 में पूरे किए 300 छक्के.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा डेब्यू के बाद से ही तहलका मचा रहे हैं. जिस मुकाबले में उनका बल्ला चलता तो कोई न कोई रिकॉर्ड भी वह नाम कर लेते हैं. छक्के तो उनके बल्ले से ऐसे निकलते हैं मानों सिंगल-डबल ले रहे हों. धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक के बल्ले से ताबड़तोड़ अंदाज में 35 रन निकले. 18 गेंदों की इस पारी में अभिषेक ने तीन चौके और इतने ही छक्के भी उड़ाए. तीसरा छक्का लगाते ही अभिषेक ने अपने नाम एक महारिकॉर्ड दर्ज कर लिया.

अभिषेक ने बनाया महारिकॉर्ड
दुनिया के नंबर-1 T20I बैटर अभिषेक शर्मा ने 14 दिसंबर को इतिहास रच दिया. वह T20 में सबसे कम पारियों में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं. अभिषेक को T20 में 300 छक्के पूरे करने के लिए धर्मशाला में तीन छक्कों की जरूरत थी और उन्होंने रन चेज के पांचवें ओवर में यह कारनामा कर दिखाया. पांचवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने ओटनील बार्टमैन को छक्का मारकर टी20 क्रिकेट में अपने छक्कों की संख्या 300 पहुंचा दी.

अभिषेक शर्मा ने टी20 में पूरे किए 300 छक्के.

अभिषेक को T20 में छक्कों की ट्रिपल सेंचुरी पूरी करने के लिए सिर्फ 163 पारियों की जरूरत पड़ी. उनसे पहले T20 में 300 छक्के लगाने वाले सबसे तेज भारतीय का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था. राहुल ने अपनी 205वीं T20 पारी में अपना 300वां छक्का लगाया था. सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 251वें T20 मैच में अपना 300वां छक्का लगाया.

पहली गेंद पर ही उड़ाया छक्का
अभिषेक ने पारी की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा. उन्होंने लुंगी एनगिडी को छक्का मारकर अपना और भारत का खाता खोला, जिससे वह तीन बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. T20 में अपने 300 छक्कों में से अभिषेक ने इसी साल 107 छक्के लगाए हैं. T20 में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने अब तक 463 T20 मैच खेले हैं और 547 छक्के लगाए हैं.

उनके बाद विराट कोहली (414 मैचों में 435 छक्के), सूर्यकुमार यादव (345 मैचों में 395 छक्के), संजू सैमसन (319 मैचों में 368 छक्के), एमएस धोनी (405 मैचों में 350 छक्के), केएल राहुल (239 मैचों में 332 छक्के), सुरेश रैना (336 मैचों में 325 छक्के) और हार्दिक पंड्या (313 मैचों में 308 छक्के) हैं. अभिषेक ने 2025 में अब तक 40 T20 मैचों में कुल 1568 रन बनाए हैं. अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाकी बचे दो T20I मैचों में कम से कम 47 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह एक कैलेंडर साल में किसी भारतीय क्रिकेटर द्वारा सबसे ज्यादा T20 रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

T20 में छक्कों की सुनामी ला रहे अभिषेक, महारिकॉर्ड देख युवराज सिंह उछल पड़ेंगे



Source link