ऑटो ड्राइवर ने झाबुआ कलेक्टर की रंगोली से तस्वीर बनाई: बोला- उनके कार्यों से प्रभावित, नेहा मीना ने कला की तारीफ की – Jhabua News

ऑटो ड्राइवर ने झाबुआ कलेक्टर की रंगोली से तस्वीर बनाई:  बोला- उनके कार्यों से प्रभावित, नेहा मीना ने कला की तारीफ की – Jhabua News


झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की रंगोली से ऑटो चालक ने मंगलवार को तस्वीर बनाई है। ​​​​​मोजीपाड़ा के रहने वाले कपिल देवड़ा और उनकी पत्नी ललिता सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़े हैं। ललिता एक ओर जहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं, वहीं दूसर

.

कपिल देवड़ा ने कलेक्टर नेहा मीना के लोगों के लिए किए कार्यों से प्रभावित होकर अपने घर के आंगन में यह रंगोली बनाई। कलेक्टर नेहा मीना के व्यक्तित्व को दर्शाती यह रंगोली आकर्षक बनी है और यह स्थानीय लोगों के बीच जन चर्चा का विषय बन गई है।

कपिल देवड़ा के बच्चे।

जैसे ही यह रंगोली सोशल मीडिया पर आई, कपिल देवड़ा के इस कार्य की जमकर प्रशंसा होने लगी। लोग उनकी कला और कलेक्टर के प्रति उनके सम्मान की भावना की सराहना कर रहे हैं।

कलेक्टर नेहा मीना ने भी कपिल की बनाई गई इस रचनात्मक रंगोली की प्रशंसा की है, जिससे कपिल का उत्साह और भी बढ़ा है।

कपिल देवड़ा का घर।

कपिल देवड़ा का घर।



Source link