77 खिलाड़ियों पर बरसे ₹215.45 करोड़… डैड आर्मी से यंग आर्मी बनी CSK, कैमरन ग्रीन सबसे महंगे

77 खिलाड़ियों पर बरसे ₹215.45 करोड़… डैड आर्मी से यंग आर्मी बनी CSK, कैमरन ग्रीन सबसे महंगे


IPL 2026 Mini Auction Sold Players List: आईपीएल 2026 का ऑक्शन अबू धाबी में खत्म हो गया है. 10 टीमों ने 77 खिलाड़ियों पर कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए. ऑक्शन में कुल 29 विदेशी खिलाड़ी बिके. ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को आईपीएल इतिहास में किसी विदेशी स्टार के लिए अब तक की सबसे बड़ी बोली मिली. उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. हालांकि, यह सबसे चौंकाने वाली खरीदारी नहीं थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदकर सबको हैरान कर दिया.

चेन्नई सुपरकिंग्स में युवाओं की एंट्री

चेन्नई ने प्रशांत और कार्तिक के लिए कुल 28.40 करोड़ रुपये खर्च कर दिया. दोनों ही संयुक्त रूप से आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए. चेन्नई में पहले से ही ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे युवा खिलाड़ी हैं. एक समय था जब चेन्नई में अधिकांश खिलाड़ी 30 की उम्र से ज्यादा के होते थे. अब अधिकांश प्लेयर 30 की उम्र के नहीं हैं. चेन्नई की टीम ‘डैड आर्मी’ कही जाती थी, लेकिन अब वह ऑक्शन के बाद ‘यंग आर्मी’ कही जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source


10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

कैमरून ग्रीन- 25.20 करोड़ (KKR)
मथीस पथिराना- 18 करोड़ (KKR)
प्रशांत वीर- 14.20 करोड़ (CSK)
कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़ (CSK)
लियम लिविंगस्टोन- 13 करोड़ (SRH)
मुस्तफिजुर रहमान- 9.20 करोड़ (KKR)
जोश इंग्लिस- 8.60 करोड़ (LSG)
रवि बिश्नोई- 7.20 करोड़ (RR)
जेसन होल्डर- 7 करोड़ (GT)
वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़ (RCB)
आकिब नबी डार- 8.40 करोड़ (DC)

पथिराना के लिए कोलकाता ने खोला खजाना

मथीशा पथिराना के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने 18 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. पथिराना की यह दूसरी आईपीएल टीम है. इससे पहले वह चेन्नई सुपरकिंग्स के सदस्य थे. लियाम लिविंगस्टोन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये की बोली लगाई. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में पिछले साल थे. मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9.20 करोड़ रुपये, जोश इंग्लिस को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 8.60 करोड़ रुपये, रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये और वेंकटेश अय्यर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा.

अनकैप्ड आकिब डार और मंगेश पर बड़ा दांव

अनकैप्ड खिलाड़ियों में सिर्फ प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा चर्चा में नहीं रहे. उनके अलावा कश्मीर के आकिब डार और मंगेश यादव ने सबका ध्यान खींचा. आकिब को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये और मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा.

किस टीम ने किसे खरीदा?

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपये)
प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपये)
अकील हुसैन (2 करोड़ रुपये)
मैथ्यू शॉर्ट (1.5 करोड़ रुपये)
अमन खान (40 लाख रुपये)
सरफराज खान (75 लाख रुपये)
मैट हेनरी (2 करोड़ रुपये)
राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपये)
जैक एडवर्ड्स (3 करोड़ रुपये)
जैक फाउल्केस (75 लाख रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन (ट्रेडेड), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल.

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG)

मुकुल चौधरी (2.6 करोड़ रुपये)
वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपये)
एनरिक नोर्त्जे (2 करोड़ रुपये)
नमन तिवारी (1 करोड़ रुपये)
अक्षत रघुवंशी (2.2 करोड़ रुपये)
जोश इंग्लिस (8.6 करोड़ रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेडेड), अर्शिन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बदोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी (ट्रेडेड), मिचेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत (कप्तान), शाहबाज अहमद.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़ रुपये)
फिन एलन (2 करोड़ रुपये)
तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपये)
मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपये)
मुस्तफिजुर रहमान (9.2 करोड़ रुपये)
टिम सीफर्ट (1.5 करोड़ रुपये)
प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपये)
कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपये)
राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपये)
सार्थक रंजन (30 लाख रुपये)
दक्ष कामरा (30 लाख रुपये)
रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपये)
आकाश दीप (1 करोड़ रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें: IPL Auction: कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर से लेकर आकिब तक… इन ‘अनजान’ खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा, एक झटके में बने करोड़पति

दिल्ली कैपिटल्स

बेन डकेट (2 करोड़ रुपये)
डेविड मिलर (2 करोड़ रुपये)
आकिब नबी (8.4 करोड़ रुपये)
पथुम निसांका (5 करोड़ रुपये)
लुंगी एंगिडी (2 करोड़ रुपये)
पृथ्वी शॉ (75 लाख रुपये)
साहिल पारेख (30 लाख रुपये)
काइल जेमीसन (2 करोड़ रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, नीतीश राणा (ट्रेडेड), समीर रिजवी, टी. नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम.

मुंबई इंडियंस (MI)

क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपये)
दानिश मालेवार (30 लाख रुपये)
मोहम्मद इजहार (30 लाख रुपये)
अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपये)
मयंक रावत (30 लाख रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे (ट्रेडेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेडेड), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेडेड), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपये)
जैकब डफी (2 करोड़ रुप
सात्विक देसवाल (30 लाख रुपये)
मंगेश यादव (5.2 करोड़ रुपये)
जॉर्डन कॉक्स (75 लाख रुपये)
विक्की ओस्तवाल (30 लाख रुपये)
विहान मल्होत्रा ​​(30 लाख रुपये)
कनिष्क चौहान (30 लाख रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, नुवान तुषारा, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली, यश दयाल.

राजस्थान रॉयल्स (RR)

रवि बिश्नोई (7.4 करोड़ रुपये)
एडम मिल्ने (2.4 करोड़ रुपये)
सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपये)
विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपये)
यश राज पुंजा (30 लाख रुपये)
रवि सिंह (95 लाख रुपये)
अमन राव (30 लाख रुपये)
बृजेश शर्मा (30 लाख रुपये)
कुलदीप सेन (75 लाख रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा (ट्रेडेड), जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा (ट्रेडेड), रियान पराग, सैम करन (ट्रेडेड), संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, युद्धवीर चरक.

ये भी पढ़ें: कौन हैं जम्मू के आकिब नबी डार? भारत के नए ‘मोहम्मद शमी’ ने मचाई सनसनी, बेस प्राइस से 28 गुना ज्यादा पैसा मिला

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

शिवांग कुमार (30 लाख रुपये)
सलिल अरोड़ा (1.5 करोड़ रुपये)
साकिब हुसैन (30 लाख रुपये)
ओमकार तरमाले (30 लाख रुपये)
अमित कुमार (30 लाख रुपये)
प्रफुल्ल हिंगे (30 लाख रुपये)
क्रेन्स फुलेत्रा (30 लाख रुपये)
लियाम लिविंगस्टोन (13 करोड़ रुपये)
शिवम मावी (75 लाख रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्से, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिच क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंदू मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, ट्रैविस हेड, जीशान अंसारी.

पंजाब किंग्स (PBKS)

कूपर कोनोली (3 करोड़ रुपये)
बेन ड्वारशुइस (4.4 करोड़ रुपये)
प्रवीण दुबे (30 लाख रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, वैशाख विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस (GT)

जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपये)
अशोक शर्मा (90 लाख रुपये)
टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये)
पृथ्वीराज यारा (30 लाख रुपये)
ल्यूक वुड (75 लाख रुपये)

पहले से रिटेन खिलाड़ी: अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर.



Source link