ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज की महा जंग चल रही है. दोनों देश के बीच खेले गए शुरुआती दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बुरी तरह से इंग्लैंड को हराकर सीरीज में अपना दबदबा बना रखा है. अब दोनों देशों के बीच में 17 दिसंबर से एडिलेड में एशेज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. इंग्लैंड सीरीज में पूरी तरह से बैकफुट पर जा चुकी है. अगर वह यह मैच हार जाते हैं, तो इस सीरीज को हार जाएंगे. वहीं, ऑस्ट्रलिया की नजर एक और जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने की होगी. देखना दिलचस्प होगा जीत किसकी होगी. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के खूंखार दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास एक जबरदस्त इतिहास रचने का मौका है, तीसरे टेस्ट में अपनी परफॉर्मेंस को बरकरार रख वह इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम करना चाहेंगे.
आग उगल रहे स्टार्क
मौजूदा सीरीज में स्टार्क अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपा रहे हैं. अभी तक उन्होंने 2 मैचों की 4 पारियों में 18 विकेट लेने का कारनामा किया है. उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को धूल चटा कर रख दिया है. एशेज 2025 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में वह नंबर 1 पर हैं और उनके आसपास भी कोई गेंदबाज नहीं है. उनसे काफी पीछे इंग्लैंड के गेंदबाज ब्रायडन कार्स का नाम है वह 9 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
तोड़ गेंदे एंडरसन का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क जिस तरीके की फॉर्म में हैं ये कहना गलत नहीं है कि वह इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए काल बन चुके हैं. वहीं, अगर बात करें एशेज में उनकी परफॉर्मेंस के बारे में, तो उन्होंने अभी तक अपने एशेज के करियर में 115 विकेट लेने का कारनामा किया है. अगर स्टार्क इस मैच में 3 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह जेम्स एंडरसन के 117 के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और यह उनके करियर में एक बहुत बड़ी उपलब्धि के सामना होगा
स्टार्क का टेस्ट करियर
गौर करने वाली बात है कि मिचेल स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी. उन्होंने अपने अभी तक के करियर में खेले 102 मैचों की 196 पारियों में 3.42 की इकोनॉमी रेट से 420 विकेट झटकने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 11/94 का रहा है. वहीं, उन्होंने 18 बार 5 विकेट और 3 बार 10 विकेट हॉल पूरा करने का कारनामा किया है.
ये भी पढ़ें: 365 दिन में टूटा ‘क्रिकेट के भगवान’ का महारिकॉर्ड! युवा खिलाड़ी की तूफानी बल्लेबाजी ने मचाई ‘तबाही’, जानें पूरा माजरा