खाद किल्लत से भड़के किसानों ने किया चक्काजाम: छतरपुर में सटई रोड पर 30 मिनट तक प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन – Chhatarpur (MP) News

खाद किल्लत से भड़के किसानों ने किया चक्काजाम:  छतरपुर में सटई रोड पर 30 मिनट तक प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया आश्वासन – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर जिले में रबी सीजन के दौरान खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार शाम फूट पड़ा। किसानों ने शाम करीब 4:30 बजे सटई रोड पर चक्का जाम कर दिया। अचानक लगे जाम के कारण करीब 30 मिनट तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और र

.

सूचना मिलते ही एसडीएम अखिल राठौर और सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उन्हें शांत कराया और उनकी समस्याएं सुनीं।

ब्लैक में खाद बेचने का आरोप किसानों ने बताया कि बुवाई का समय तेजी से निकल रहा है, लेकिन समय पर खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। उनका कहना था कि पिछले दो-तीन दिनों से वे लगातार खाद वितरण केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि जहां सरकारी दर 266 रुपये प्रति बोरी है, वहीं बाजार में खाद 500 से 600 रुपये में ब्लैक में बेची जा रही है।

दलपतपुरा निवासी किसान अंकित पाल ने सवाल उठाया कि यदि प्रशासन के पास पर्याप्त खाद है, तो उसका सही तरीके से वितरण क्यों नहीं किया जा रहा। वहीं किसान प्रियंका पटेल ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से लाइन में लगी थीं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल सकी, केवल घोषणाएं होती रहीं। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।

अधिकारियों ने दिया आश्वासन एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि फिलहाल छतरपुर मंडी में खाद खत्म हो गई थी, जिससे यह स्थिति बनी। समझाइश के बाद करीब 250 महिलाओं को प्रति महिला दो बोरी खाद वितरित की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई रैक आते ही सभी किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाएगी।



Source link