41 करोड़ खर्च कर CSK ने खरीदे 9 खिलाड़ी, ऑक्शन के बाद अब कैसी दिखती है टीम

41 करोड़ खर्च कर CSK ने खरीदे 9 खिलाड़ी, ऑक्शन के बाद अब कैसी दिखती है टीम


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबुधाबी में मिनी ऑक्शन का समापन हो गया है. ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स दूसरी सबसे पर्स के साथ खिलाड़ियों पर दांव लगाने टेबल पर बैठी थी. ऑक्शन के लिए सीएसके के पास 43.40 करोड़ रुपए थे. इस रकम से सीएसके ने कुल 16 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, जिसमें उसने 9 को खरीदा. ऑक्शन में सीएसके लिए सबसे बड़ी बिडिंग प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर लगाई. इन दोनों अनकैप्ड प्लेयर को सीएसके ने 14.20 करोड़ की बड़ी रकम दी. सीएसके ने कैमरन ग्रीन पर भी बड़ा दांव लगाया था. केकेआर के साथ टीम 25 करोड़ तक की बिडिंग की थी, लेकिन इसके टीम ने अपने हाथ खड़े कर लिए.

बता दें कि आईपीएल 2026 के लिए सीएसके के पास कुल 9 स्लॉट थे, जिसमें से 4 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए थी. विदेशी प्लेयर में सीएसके ने जैकरी फाउल्क्स, मैट हैनरी, अकिल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और मैथ्यू शॉर्ट को अपने साथ जोड़ा है. वहीं भारतीय 5 भारतीय खिलाड़ी सीएसके के स्क्वाड में जुड़े हैं. इस तरह सीएसके ने की टीम ने मिनी ऑक्शन में कुल 41 करोड़ रुपए खर्च किए और ऑक्शन के बाद टीम के पर्स में 2.40 करोड़ रुपए बच गए. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है आईपीएल 2026 के लिए सीएसके द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट.

आईपीएल ऑक्शन में सीएसके के द्वारा खरीदे खिलाड़ी.

  • प्रशांत वीर (14.20 करोड़)
  • कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़)
  • सरफराज खान (75 लाख)
  • राहुल चाहर (5.20 करोड़)
  • अमन खान (40 लाख)
  • जैकरी फाउल्क्स (75 लाख)
  • मैट हैनरी (2 करोड़)
  • अकिल हुसैन (2 करोड़)
  • मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़)

आईपीएल ऑक्शन के बाद कैसी दिखती है सीएसके का स्क्वाड-

एमएस धोनी, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश कुमार, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे दुबे, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकिल होसेन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, राहुल चाहर और जैक फाउल्क्स.



Source link