Last Updated:
Beauty Tips: आंखों के नीचे काले घेरे होना बेहद सामान्य बात है. इससे छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं. यहां हम आपको ऐसा तरीके बताने जा रहे हैं जो आपके बेहद काम आएंगे. इन नुख्से से आपके पैसे भी बचेंगे और स्किन को कोई नुकसान भी नहीं होगा.
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आंखों के नीचे काले घेरे और गड्ढे होना एक आम परेशानी बन गई है. घंटों मोबाइल-लैपटॉप चलाना, पूरी नींद न लेना और गलत खानपान इसका बड़ा कारण है. इससे चेहरे की रौनक कम होने लगती है और आंखों के नीचे सूखापन व कालापन दिखने लगता है. ऐसे में बिना जानकारी के किसी भी क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इससे समस्या कम होने के बजाय बढ़ भी सकती है.

ब्यूटी विशेषज्ञ अर्पिता शर्मा के अनुसार डार्क सर्कल हटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कई क्रीमों में हानिकारक रसायन मिले होते हैं. ये आंखों के आसपास की बेहद नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे जलन, खुजली, लालपन और दर्द की परेशानी हो सकती है. लंबे समय तक उपयोग करने पर आंखों की रोशनी पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका रहती है. इसलिए घरेलू और प्राकृतिक उपाय ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं.

आंखों के नीचे काले घेरे कम करने के लिए प्राकृतिक उपाय सबसे सुरक्षित और प्रभावी माने जाते हैं. इनमें किसी भी प्रकार के नुकसान का खतरा नहीं रहता. घरेलू सामग्री त्वचा की गहराई तक जाकर पोषण प्रदान करती है, जिससे सूजन, कालापन और थकान के निशान धीरे-धीरे कम होने लगते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इन उपायों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये आसानी से घर पर मिल जाते हैं और रोजमर्रा की देखभाल में सरलता से अपनाए जा सकते हैं. लहसुन को घरेलू स्वास्थ्य उपायों में अत्यंत प्रभावी माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, प्रतिदिन सुबह गुनगुने पानी के साथ लहसुन की एक कली को हल्का चबाकर सेवन करना लाभदायक होता है.

भले ही इसका स्वाद तेज हो, लेकिन इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं. साथ ही यह रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे आंखों के नीचे का कालापन धीरे-धीरे कम होने लगता है और त्वचा में निखार आता है. अक्सर हम रात मे सोने के टाइम घंटों मोबाइल, टीवी, लेपटॉप मे लगे हुए रहते हैं जो कि बड़ा ही गलत है. इससे भी यह समस्या होती है.

डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए नियमित नींद की दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी है. अनियमित सोने-जागने की आदत से आंखों के आसपास की त्वचा थकी और बेजान नजर आने लगती है. विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर सोना और सुबह जल्दी उठना आंखों को पूरा आराम देता है. रोज एक तय समय पर सोने और जागने से शरीर का आंतरिक संतुलन बना रहता है, जिससे धीरे-धीरे आंखों के नीचे का कालापन कम होने लगता है.

आपकी आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन को कम करने के लिए कुछ आसान उपाय बेहद असरदार हैं. लहसुन का नियमित सेवन रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे आंखों और चेहरे की त्वचा तक पोषण और ऑक्सीजन सही तरीके से पहुंचता है. इसके अलावा, पर्याप्त नींद लेना, सोने से पहले आंखों पर ठंडे पानी की पट्टी रखना और संतुलित, पौष्टिक आहार लेना भी बेहद लाभकारी है.

ये छोटे-छोटे उपाय त्वचा की प्राकृतिक चमक बढ़ाते हैं, झुर्रियों और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं. यदि इन उपायों को रोज़मर्रा की आदत में शामिल किया जाए, तो केवल एक सप्ताह में ही आंखों के नीचे कालेपन और सुस्ती में स्पष्ट सुधार महसूस किया जा सकता है.