Last Updated:
Glenn Phillips Statement on Bumrah bowling: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की दहलीज पर खड़े ग्लेन फिलिप्स ने टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह पर मनोवैज्ञानिक हमला बोल दिया है. फिलिप्स का मानना है कि बुमराह भले ही विश्व स्तरीय गेंदबाज हों, लेकिन आखिरकार ‘गलती करना इंसान का स्वभाव’ है. उन्होंने साफ संकेत दिया कि कीवी टीम बुमराह के किसी एक खराब दिन या एक गलत ओवर का फायदा उठाने की ताक में है.
जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.
अहमदाबाद. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह एक विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं लेकिन उनका भी दिन खराब हो सकता और उनकी टीम रविवार को टी20 विश्व कप फाइनल में इसी उम्मीद के साथ खेलेगी। बुमराह भारत के स्टार रहे हैं, उन्होंने पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी बेहतरीन रही.
फिलिप्स को टी20 विश्व कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय दिग्गज के खिलाफ कुछ हद तक सफलता मिली थी। हालांकि उनका मानना है कि गलती करना इंसान का स्वभाव है और बुमराह भी इससे अलग नहीं होंगे. फिलिप्स ने मेजबान टीम के लिए चेतावनी देते हुए और बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, ‘बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं. उनके पास बहुत सारे वैरिएशन हैं। वह डेथ ओवरों में बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हैं. वह भी इंसान हैं. उनका दिन खराब हो सकता है, जैसा कि हम बाकी लोगों का होता है. इसलिए उम्मीद है कि उनके खिलाफ हमारा दिन अच्छा रहेगा.’
जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.
उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड ने जिस तरह से कल उन्हें खेला, आखिरी दो ओवर में हावी होने की कोशिश की और खुद को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया. उन्होंने यही रणनीति अपनाई थी.’ फिलिप्स ने कहा कि न्यूज़ीलैंड को बुमराह के हर उस मौके का फायदा उठाना होगा जिसमें वह चूकते हैं.
बुमराह ने फिलिप्स को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है. 123.5 का स्ट्राइक रेट फिलिप्स जैसे बल्लेबाज के लिए काफी कम माना जाता है. बुमराह की ‘स्लोअर वन्स’ और एंगल से अंदर आती गेंदों ने फिलिप्स को हमेशा परेशान किया है. फिलिप्स ने हालिया द्विपक्षीय सीरीज में बुमराह के खिलाफ कुछ बाउंड्री बटोरने में सफलता पाई थी. उनका प्लान बुमराह को विकेट न देने और खराब गेंद का इंतजार करने का रहा है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें