1.4 अरब की ताकत बनाम 50 लाख का जज्बा: ‘भारत बना सकता है 3 वर्ल्ड कप टीमें’

1.4 अरब की ताकत बनाम 50 लाख का जज्बा: ‘भारत बना सकता है 3 वर्ल्ड कप टीमें’


होमखेलक्रिकेट

1.4 अरब की ताकत बनाम 50 लाख का जज्बा: ‘भारत बना सकता है 3 वर्ल्ड कप टीमें’

Last Updated:

Glenn Phillips mind game: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि भारत से निकलने वाली प्रतिभा बहुत ही शानदार है. शायद वे तीन टीमें बना सकते हैं जो विश्व कप में बराबरी से खेल सकती हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें रविवार को टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टकराएंगी.

Zoom

ग्लेन फिलिप्स ने फाइनल से पहले भारत का किया गुणगान.

अहमदाबाद. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि टी20 विश्व कप फाइनल में भारत जैसी क्रिकेट महाशक्ति के साथ मुकाबला करना उनके देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड की आबादी सिर्फ 50 लाख से थोड़ी ज्यादा है, जबकि भारत की जनसंख्या 1.4 अरब से भी अधिक है. भारत के पास बहुत सारी प्रतिभा है और वह आसानी से कई मजबूत टीमें बना सकता है.

फिलिप्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा कि हमारे पास चुनने के लिए कम लोग हैं, इसलिए हमारा हाई परफॉरमेंस कार्यक्रम हमारी आबादी के हिसाब से बहुत खास है. न्यूजीलैंड की आबादी लगभग 53.6 लाख है, जो अकेले अहमदाबाद शहर की आबादी से करीब चार लाख कम है. अहमदाबाद की अनुमानित आबादी लगभग 93 लाख है.

ग्लेन फिलिप्स ने फाइनल से पहले भारत का किया गुणगान.

फिलिप्स का यह बयान भारत पर थोड़ा मानसिक दबाव डालने वाला भी हो सकता है, क्योंकि भारतीय टीम एक अरब से ज्यादा प्रशंसकों की उम्मीदों के साथ फाइनल खेलेगी. उन्होंने कहा कि भारत से निकलने वाली प्रतिभा बहुत ही शानदार है. शायद वे तीन टीमें बना सकते हैं जो विश्व कप में बराबरी से खेल सकती हैं. फिलिप्स ने कहा कि हमारी इतनी छोटी आबादी वाले देश के लिए दुनिया की बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना ही बहुत बड़ी बात है.

रिकॉर्ड्स में भले ही भारत आगे दिखे, लेकिन आईसीसी के बड़े नॉकआउट मैचों में न्यूजीलैंड हमेशा भारत पर भारी पड़ा है. जैसे 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर रनों से भरपूर होती है, जो भारत के आक्रामक बल्लेबाजों और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स जैसे पावर-हिटर्स दोनों को रास आती है. हालिया सीरीज और वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में भारत का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन फाइनल का दबाव एक अलग ही कहानी लिखता है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link