4 गेंद पर 4 विकेट लेने वाले को मिले 8 करोड़, किस्मत मेहरबान तो आकिब पहलवान

4 गेंद पर 4 विकेट लेने वाले को मिले 8 करोड़, किस्मत मेहरबान तो आकिब पहलवान


Last Updated:

Auqib Dar IPL Auction: बारामूला में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने से लेकर इस सीज़न में जम्मू और कश्मीर के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने तक अकीब नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ में खरीदा. 28 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने 43 विकेट लेकर परवेज़ रसूल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. 4 गेंदों पर 4विकेट लेने का कारनामा भी आकिब कर चुके है.

जम्मू-काश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8 करोड़ में खरीदा

नई दिल्ली. आईपीएल ऑक्शन की चकाचौंध में जब हथौड़ा उठा, तो एक नाम ने पूरे माहौल में बिजली दौड़ा दीआकिब डार. कश्मीर की वादियों से निकलकर देश के सबसे बड़े क्रिकेट मंच तक का ये सफ़र किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. दिल्ली कैपिटल्स ने जब 8 करोड़ की भारी-भरकम बोली लगाई, तो साफ हो गया कि ये सिर्फ़ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि आने वाले वक्त का तूफ़ान है.

घरेलू क्रिकेट में अपनी रफ्तार, स्विंग और निडर अंदाज़ से बल्लेबाज़ों के पसीने छुड़ाने वाला ये कश्मीरी गेंदबाज़ अब आईपीएल में कहर ढाने को तैयार है. हर मैच में धमाल, हर स्पेल में आग आकिब डार अब सिर्फ़ एक नाम नहीं, बल्कि उम्मीदों का तूफ़ान बन चुका है. दिल्ली कैपिटल्स को मिल गया है उनका नया एक्स-फ़ैक्टर, और क्रिकेट फैंस को मिल गई है एक नई सनसनी.

घरेलू क्रिकेट में सनसनीखेज गेंदबाजी का ईनाम 

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के शीरी गांव के रहने वाले आकिब डार कमाल के फॉर्म में चल रहे है.  वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने के लिए जाने जाते हैं, वह जम्मू-कश्मीर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. रणजी ट्रॉफी में उनके नाम 44 विकेट हैं. उनके रिकॉर्ड में लगातार 4 विकेट लेना भी शामिल है.़ दलीप ट्रॉफी के इतिहास में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले वह पहले गेंदबाज बने थे. बारामूला में टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने से लेकर इस सीज़न में जम्मू और कश्मीर के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने तक अकीब नबी का सफर उल्लेखनीय रहा है। 28 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने 43 विकेट लेकर परवेज़ रसूल का रिकॉर्ड तोड़ दिया .

आकिब का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब अली डार ने 34 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 141 रन और 43 विकेट हैं. वह 2 बार 4 विकेट ले चुके हैं. टी20 में उनका इकॉनमी 7.74 का है. इसके आलावा आकिब ने 36 फर्स्ट क्लास मैचों में 870 रन बनाए और 125 विकेट लिए हैं. लिस्ट ए के 29 मैचों में 351 रन और 42 विकेट चटकाए हैं. आकिब का आईपीएल 2026 ऑक्शन में बेस प्राइस 30 लाख रुपये है.

आकिब 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नई गेंद की कमान संभाल सकते है. इस टीम में पहेल से ही मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, चमीरा और टी नटराजन जैसे गेंदबाज है जिनके साथ गेंदबाजी करके आकिब अपनी गेंदबाजी मे और निखार ला सकते है. कई क्रिकेट जानकार उनके अंदर भविष्य का बेहतर गेंदबाज देख रहे है जो आगे तलकर भारत के लिए तीनों फॉर्मेंट में अपना दम दिखा सकते है.

homecricket

4 गेंद पर 4 विकेट लेने वाले को मिले 8 करोड़, किस्मत मेहरबान तो आकिब पहलवान



Source link