इंदौर के राजेन्द्र नगर स्थित कल्याण मार्ट में एक छात्र ने मंगलवार देर शाम 7वें माले से छलांग लगाने की कोशिश की। सूचना के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। राजेन्द्र नगर पुलिस की सूझबूझ से युवक को बचाया गया। बताया जा रहा है कि वह कर्ज स
.
टीआई नीरज बिरथरे ने बताया कि रेती मंडी चौराहे पर स्थित कल्याण मार्ट में मंगलवार शाम एक छात्र गोकुल, पुत्र विक्रम पाटीदार, निवासी गोपुर पहुंचा था। वह मार्ट में घूमते हुए 7वें माले तक पहुंच गया और वहां की बालकनी से छलांग लगाने की कोशिश करने लगा। उसे देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही टीआई सहित थाने का बल मौके पर पहुंचा और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। टीआई के अनुसार, गोकुल लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है और मूल रूप से रतलाम का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह कर्ज में डूबा हुआ है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
कल्याण मार्ट में एक छात्र ने मंगलवार देर शाम 7वें माले से छलांग लगाने की कोशिश की।
परिवार को दी सूचना
टीआई के मुताबिक, गोकुल से काफी देर तक बातचीत की गई। उसे समझाया गया कि उसकी जो भी समस्या है, उसे मिलकर सुलझाया जाएगा। वह पुलिस की बातों में आ गया। इस मामले की जानकारी गोकुल के परिजनों को दे दी गई है। उनके पहुंचने के बाद उसे परिवार के सुपुर्द किया जाएगा।
फिलहाल उससे वरिष्ठ अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों ने राजेंद्र नगर टीआई सहित पूरे स्टाफ की त्वरित कार्रवाई और सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की है।