RCB IPL 2026 Squad: पहले से भी ज्यादा खतरनाक हुई आरसीबी, 3 धाकड़ खिलाड़ियों की एंट्री, बस यहां रह गई कमी

RCB IPL 2026 Squad: पहले से भी ज्यादा खतरनाक हुई आरसीबी, 3 धाकड़ खिलाड़ियों की एंट्री, बस यहां रह गई कमी


RCB IPL 2026 Squad: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सपना पूरा हुआ और विराट कोहली की टीम पहली बार IPL चैंपियन बनी. अब RCB की नजर टाइटल को डिफेंड करने पर रहेगी. 16 दिसंबर को अबू धाबी में हुए आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में आरसीबी पूरी प्लानिंग के साथ उतरी और मैनेजमेंट के हाव-भाव से ऐसा लगा कि वो जिन खिलाड़ियों को खरीदना चाहते थे, उनके टीम में जोड़ने में कामयाब रहे. 

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में RCB ने सबसे बाड़ा दांव ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर पर खेला. कप्तान रजत पाटीदार के साथ मध्यप्रदेश की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी ने खजाना लुटाया और 7 करोड़ रुपये में खरीदा. वेंकटेश के अलावा RCB ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जेकब डफी को शामिल कर पेस बॉलिंग अटैक को और धारदार बनाने की कोशिश की. 

RCB ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

Add Zee News as a Preferred Source


वेंकटेश अय्यर
जैकब डफी
सात्विक देसवाल
मंगेश यादव
जॉर्डन कॉक्स
विक्की ओस्तवाल
विहान मल्होत्रा
कनिष्क चौहान

आईपीएल 2026 के लिए RCB का पूरा स्क्वॉड

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान

कहां रह गई कमी?

इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले से और ज्यादा मजबूत हो गई है, लेकिन एक डिपार्टमेंट को और बेहतर किया जा सकता था. RCB के स्क्वॉड पर नजर डालेंगे तो यहां अच्छे स्पिन गेंदबाजों की अभी भी कमी दिखाई दे रही है. पिछले सीजन में स्पिन का जिम्मा सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या के कंधों पर थी. दोनों ने ये काम बखूबी निभाया भी, लेकिन यही एक क्षेत्र है, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मात खा सकती है. उनके पास ऑक्शन में हसरंगा, राहुल चाहर और रवि बिश्नोई को खरीदने का मौका था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने किसी पर दिलचस्पी नहीं दिखाई.

ये भी पढ़ें: 10 मैच, 112 रन और 16 का औसत… RCB के इस फ्लॉप खिलाड़ी पर काव्या मारन ने खोल दिया खजाना, 13 करोड़ में खरीदा

 





Source link