बीमारी से नहीं मिल रहा छुटकारा? जरूर देखें घर में किस दिशा में रखी हैं दवाइयां

बीमारी से नहीं मिल रहा छुटकारा? जरूर देखें घर में किस दिशा में रखी हैं दवाइयां


Last Updated:

Ujjain News: कभी भी दवाइयों को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में मेडिसिन रखने से बीमारी लंबे समय तक घर में बनी रहती है. वहीं परिवार के सदस्यों को शारीरिक कष्ट के साथ-साथ आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है.

उज्जैन. आज के दौर में सुखी जीवन के लिए सबसे पहली शर्त स्वस्थ शरीर माना जाता है. आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हैं. कोरोना काल के बाद से यह जागरूकता खूब देखने को मिली. कोई संतुलित आहार अपनाता है, तो कोई योग, प्राणायाम और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाता है. इसके बावजूद तेज रफ्तार जिंदगी, तनाव और अनियमित दिनचर्या के चलते बीमारियां पीछा नहीं छोड़तीं. कई परिवारों में हालात ऐसे बन जाते हैं कि कोई न कोई सदस्य बार-बार अस्वस्थ रहता है, जिससे मन में यह सवाल उठता है कि आखिर रोगों से छुटकारा क्यों नहीं मिल रहा है. इन्हीं सब का जवाब जानने के लिए लोकल 18 की टीम उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के पास पहुंची.

उन्होंने लोकल 18 को बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी कई वस्तुएं हमारी सेहत को प्रभावित करती हैं. उन्हीं में दवाइयों का स्थान भी बेहद अहम है. दवाओं को गलत दिशा या गलत जगह पर रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, जिसका असर पूरे परिवार के स्वास्थ्य पर पड़ता है.

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में दवा नहीं रखनी चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसका असर घर के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है. इसकी वजह से शारीरिक कष्ट के साथ आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है.

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार, अक्सर लोग दवाओं को अपने बिस्तर पर सिरहाने के पास रख लेते हैं लेकिन ऐसा करने से राहु-केतु का प्रभाव बढ़ सकता है, इसलिए सिरहाने के पास दवाइयों को रखने से बचना चाहिए.

3. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कभी भी दवाओं को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में दवाइयां रखने से बीमारी लंबे समय तक बनी रहती है. इसके अलावा घर-परिवार को शारीरिक कष्ट के साथ आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है. दवाइयों को रखने के लिए पश्चिम दिशा भी सही नहीं है. इससे बीमार सदस्य को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है.

4. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, स्वास्थ्य और निरोगी काया के लिए उत्तर यानी ईशान कोण में दवाइयां रखना सबसे शुभ माना जाता है. इसे सूर्य की दिशा भी कहते हैं. इस जगह पर रखी दवाइयां व्यक्ति के जीवन से बीमारियों को दूर कर देती हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homemadhya-pradesh

बीमारी से नहीं मिल रहा छुटकारा? जरूर देखें घर में किस दिशा में रखी हैं दवाइयां

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link