भोपाल में बीजेपी दफ्तर घेरने निकली कांग्रेस, नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रदर्शन

भोपाल में बीजेपी दफ्तर घेरने निकली कांग्रेस, नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रदर्शन

X

भोपाल में बीजेपी दफ्तर घेरने निकली कांग्रेस, नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रदर्शन

arw img

बीते दिन नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत भरी खबर मिली. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से दाखिल मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया. जिसके बाद आज यानी बुधवार को कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ कई राज्यों में प्रदर्शन किया. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने बीजेपी कार्यालय घेरने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की और झड़प भी हुई. पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फंसाने का जो कुचक्र भाजपा ने रचा था, वह बेनकाब हुआ है. बीजेपी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है. इस तरह जनता को विश्वास हुआ है कि कांग्रेस देशहित की लड़ाई लड़ रही है, कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ रही है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

भोपाल में बीजेपी दफ्तर घेरने निकली कांग्रेस, नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रदर्शन

Source link