मिसाइल की तरह मारता है घातक यॉर्कर… मंगेश यादव को मिली बेस प्राइज से 18 गुना बड़ी रकम, RCB ने क्यों किया ऐसा?

मिसाइल की तरह मारता है घातक यॉर्कर… मंगेश यादव को मिली बेस प्राइज से 18 गुना बड़ी रकम, RCB ने क्यों किया ऐसा?


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने मंगलवार को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 23 साल के एक अनजान तेज गेंदबाज पर 5.20 करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए. इस तेज गेंदबाज का बेस प्राइज 30 लाख रुपये था, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) फ्रेंचाइजी के अंदर उसे खरीदने की इतनी चाहत थी कि उसने पैसों की बिल्कुल परवाह नहीं की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मध्यप्रदेश के इस बाएं हाथ के टैलेंटेड तेज गेंदबाज को उसके बेस प्राइज से 18 गुना बड़ी रकम पर खरीद लिया. आइए आपको बताते हैं कि आखिर वह कौन सा कारण है, जिसकी वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतनी बड़ी डील को अंजाम दिया है.

मिसाइल की तरह मारता है घातक यॉर्कर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जिस अनजान तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है, उसका नाम मंगेश यादव है. मंगेश यादव मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं. मंगेश यादव के गांव का नाम बोरगांव है. यह तेज गेंदबाज मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलता है. मंगेश यादव एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के अलावा लोअर ऑर्डर के बेहद विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. मंगेश यादव मिसाइल की तरह घातक यॉर्कर मारने में माहिर हैं. वह डेथ ओवरों के बेहद खतरनाक तेज गेंदबाज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


मंगेश यादव को क्यों मिली बेस प्राइज से 18 गुना बड़ी रकम?

मंगेश यादव को अपने बेस प्राइज से 18 गुना बड़ी रकम मिलने की वजह उनका मल्टी टैलेंटेड होना है. मंगेश यादव के पास गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत है. साथ ही वह लगातार तेजी के साथ बल्लेबाज के पैर पर सटीक यॉर्कर गेंद फेंकने का टैलेंट रखते हैं. पावर-प्ले हो या डेथ ओवर मंगेश यादव मैच के किसी भी मोड़ पर विकेट निकालने में माहिर हैं. लंबे समय से मंगेश यादव IPL टीमों के टैलेंट स्काउट की नजरों में थे. मंगेश यादव ने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के जरिए अपनी पहचान बनाई और अपने धमाकेदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया.

RCB ने क्यों किया ऐसा?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी टीम में एक टैलेंटेड फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की जरूरत थी, जो अपनी कातिलाना तेज गेंदबाजी से पावर-प्ले हो और डेथ ओवर में विकेट निकाल सके. साथ ही वह लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी कर मैच फिनिशर का रोल अच्छे से निभाए. मंगेश यादव इस रोल के लिए बहुत हद तक फिट बैठते हैं. मंगेश यादव ने इस साल जून में खेली गई मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के दौरान 6 मैचों में 12 की घातक औसत के साथ 14 विकेट चटकाए थे. मंगेश यादव ने इस दौरान चार बार पारी में पांच विकेट लेने का कमाल भी किया था. मंगेश यादव ने मंगलवार 16 दिसंबर को ही पंजाब के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में पंजाब के खिलाफ मैच में नंबर-8 पर बैटिंग करते हुए 12 गेंद पर 28 रन की पारी खेली थी. मंगेश यादव ने इस दौरान 4 चौके और 1 छक्का लगाया था. इस मैच में उन्होंने 2 विकेट भी चटकाए थे.



Source link