रतलाम में एक व्यापारी 64 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह पैसे उसने दूसरे व्यापारियों से ब्याज पर चलाकर मुनाफा देने का झांसा देकर लिए थे। अब वह परिवार समेत फरार हो गया, व्यापारी के घर पर ताला लगा है। पुलिस ने फरार हुंडी व्यापारी (ब्याज पर पैसे चलाने वाल
.
रतलाम के तेजानगर में रहने वाले रुपेश चरपोट (48) पिता धनपाल चपरोट मकान की ठेकेदारी का कार्य करते हैं। माणकचौक थाने पर इन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि विजय कुमार पिता मदनलाल लोढा निवासी शुभम रेसीडेंसी रतलाम को करीब 10 साल से जानता हूं। विजय कुमार हुंडी की दलाली का काम करता था।
बैंक खाते में भेजे थे आठ लाख जान पहचान के कारण मैं विजय की बात में आकर ब्याज से चलाने के लिए मैनें आठ लाख रुपए 3 मार्च 25 को मेरे एयू स्माल बैंक नजर बाग बैंक कालोनी रतलाम के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से विजय कुमार लोढा के एचडीएफसी बैंक खाता में ट्रांसफर किए थे।
इसके बाद 30 जून 25 को पत्नी के मोनिका के बैंक खाते से चैक के माध्यम से साढे सात पैसे हुंडी की दलाली से मार्केट में साहूकारी ब्याज एक प्रतिशत पर चलाने के लिए दिए थे। इस प्रकार कुल 11 लाख रुपए विजय कुमार को हुंडी की दलाली के लिए दिए।
1 दिसंबर को लौटाने का कहा था
एफआईआर में बताया कि फरियादी को हुंडी व्यापारी विजय लोढ़ा ने 1 दिसंबर 25 को रुपए साहूकारी ब्याज से वापस देने की बात कही थी। लेकिन विजय घर से परिवार के साथ कहीं भाग गया। आज तक तलाश करने पर भी उसके घर से विजय कुमार व उसके परिवार के लोगों का कोई अता पता नहीं है।
साहूकारी ब्याज पर एक प्रतिशत ब्याज के नाम पर लिए रुपए
विजय कुमार लोढ़ा द्वारा हुंडी की दलाली साहूकारी ब्याज एक प्रतिशत के नाम पर कुल 64 लाख रुपए लेकर भागा है। मुख्य फरियादी रुपेश चरपोट के अलावा शरद मेहता, ललित कुमार कटारिया, किर्ती कुमार सोनी ने भी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। इन सभी ने अलग अलग माध्यम से विजय कुमार लोढा को साढ़े सात पैसे हुंडी की दलाली में एक प्रतिशत साहूकारी ब्याज पर रुपए मार्केट में चलाने के लिए दिए हैं।
अन्य व्यापारियों के रुपए लेकर फरार
आरोपी हुंडी दलाल विजय लोढ़ा मार्केट से भी कई व्यापारियों का रुपया लेकर फरार हुआ है। फरियादी के साथ कुछ अन्य व्यापारियों ने भी थाने पहुंच कर शिकायत की है। जिसका नंबर एक में रुपया था वह पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। सूत्रों की माने तो जिन व्यापारियों ने शिकायत की है उनके अलावा भी कई ऐसे बड़े नामचीन लोग शहर के हैं जिनसे भी रुपए लिए हैं। करीब 10 से 12 करोड़ रुपए लेकर हुंडी व्यापारी फरार हुआ है। हालांकि अन्य व्यापारी अभी सामने नहीं आए हैं।
इन व्यापारियों ने दिए रुपए
- बसंत मेडिकल एजेन्सी के प्रोप्रा. शरद मेहता निवासी डालू मोदी बाजार रतलाम से 10 लाख रुपए।
- सिद्धांचल सिंथेटिक के प्रोप्रा. ललितकुमार पिता रखबचंद कटारिया निवासी न्यू क्लाथ मार्केट रतलाम से 11 लाख रुपए।
- किर्ती कुमार सोनी पिता सुजानमल सोनी निवासी नीमचौक रतलाम के 32 लाख रुपए।
घर पर ताला लगा- टीआई
माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि आरोपी हुंडी व्यापारी विजय लोढ़ा के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। घर पर ताला है। तलाश की जा रही है। अभी तक जो व्यापारी शिकायत लेकर आए है। उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है।