AUS vs ENG: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के साथ धोखा! शतक से पहले ही आउट थे एलेक्स कैरी, ये रहा सबूत

AUS vs ENG: एडिलेड टेस्ट में इंग्लैंड के साथ धोखा! शतक से पहले ही आउट थे एलेक्स कैरी, ये रहा सबूत


Australia vs England, The Ashes: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच द एशेज सीरीज 2025-26 का तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जा रहा है. पहला दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी के नाम रहा, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक ठोका. सेंचुरी जड़ने के बाद कैरी इमोशनल भी हो गए. इसी साल सितंबर में उनके सिर से पिता का साया उठ गया था. एडिलेड में शतक जड़ने के बाद एलेक्स कैरी ने बल्ला उठाकर आसमान की तरफ देखा और ये पारी अपने दिवंगत पिता को समर्पित की.

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन एलेक्स कैरी ने 106 रनों की दमदार पारी खेली और उनके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 326 रन बना दिए. हालांकि, कैरी जब 72 रन पर खेल रहे थे, तब इंग्लैंड के साथ बड़ा धोखा हो गया. आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

एशेज में इंग्लैंड के साथ धोखा!

Add Zee News as a Preferred Source


जब एलेक्स कैरी 72 के स्कोर पर थे, तब इंग्लिश तेज गेंदबाज जोश टोंग की गेंद पर बैट का बाहरी किनारा लगा और गेंद इंग्लैंड के विकेट कीपर जेमी स्मिथ के दस्ताने में गई. इंग्लिश खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर अहसान रजा ने नॉट आउट करार दिया. इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने बिना समय बर्बाद किए DRS लेने का फैसला किया.

स्निकोमीटर से हुई बड़ी गलती

ब्रॉडकास्ट रिप्ले में गेंद के बल्ले से गुजरते समय एक ध्वनि सुनाई दी, साथ ही एज का आकलन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्निको सिस्टम पर एक स्पाइक भी दिखाई दिया. हालांकि, ये दोनों मेल नहीं खा रहे थे, जिसके कारण दृश्य से पहले ध्वनि दर्ज हो गई. इसी के आधार पर, तीसरे अंपायर क्रिस गैफेनी ने नॉट आउट के फैसले को बरकरार रखा, यह निर्धारित करते हुए कि स्पाइक गेंद केरी के बल्ले तक पहुंचने से पहले ही दिखाई दिया था.

स्निकोमीटर ऑपरेटर ने मानी गलती

अंपायर के इस फैसले और स्निकोमीटर पर काफी बवाल मचा. इंग्लैंड की टीम काफी नाराज और गुस्से में दिखी. एडिलेड टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद स्निको के लिए जिम्मेदार कंपनी बीबीजी स्पोर्ट्स ने घटना की जिम्मेदारी स्वीकार की. कंपनी के अनुसार, ऑडियो फीड गलती से गेंदबाज के स्टंप माइक्रोफोन से ली गई थी, जिससे समीक्षा प्रक्रिया के दौरान ध्वनि और दृश्य में गड़बड़ी हो गई. 

एलेक्स कैरी ने कहा- मैं आउट था

बात और तब बिगड़ी जब एलेक्स कैरी ने बाद में स्वीकार किया कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी. बीबीजी स्पोर्ट्स ने गलती मानते हुए अपने बयान में कहा कि चूंकि एलेक्स कैरी ने स्वीकार किया है कि गेंद बल्ले को छूकर गई थी, इससे केवल यही निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि उस समय स्निको ऑपरेटर ने ऑडियो प्रोसेसिंग के लिए गलत स्टंप माइक का चयन किया होगा. इस स्थिति में, बीबीजी स्पोर्ट्स इस त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी लेता है.

कैसा रहा एडिलेड टेस्ट के पहले दिन का हाल

एडिलेड ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया न् टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज 94 रन पर 4 टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद उस्मान ख्वाजा और एलेक्स कैरी ने टीम को संभाला और 91 रनों की पार्टनरशिप की. ख्वाजा 82 रन बनाकर आउट हो गए. एलेक्स कैरी ने शानदार शतक जड़ा. वो 106 रन बनाकर आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट खोकर 326 रन बना लिए. फिलहाल क्रीज पर मिचेल स्टार्क (33 रन) और नाथन लियोन (00) हैं.

ये भी पढ़ें: अंपायर मत बन, बैटिंग कर… स्मिथ से भयंकर लड़ाई पर रोहित ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी, कोहली से भी हुई थी झड़प

 





Source link