BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बड़वानी आए: पवन पाटीदार का जगह-जगह स्वागत; बोले- ओबीसी आरक्षण के लिए भाजपा ने ठोस कदम उठाए – Barwani News

BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बड़वानी आए:  पवन पाटीदार का जगह-जगह स्वागत; बोले- ओबीसी आरक्षण के लिए भाजपा ने ठोस कदम उठाए – Barwani News


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का पहली बार बड़वानी जिले में आगमन हुआ। उन्होंने ठीकरी के प्रवेश द्वार से जिले में प्रवेश किया। बड़वानी पहुंचते ही उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग

.

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि पाटीदार का काफिला शाम 5 बजे ठीकरी पहुंचा। जिला अध्यक्ष अजय यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र भावसार और जिला अध्यक्ष विकास धनगर ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों और आतिशबाजी के बीच उन्हें स्वागत मंच तक पहुँचाया।

जगह-जगह हुआ स्वागत

पाटीदार का काफिला कुआ, दवाना, लखन गांव फाटा, मेहगांव, तलवाड़ा और मंडवाड़ा होते हुए अंजड़ पहुंचा। अंजड़ में जटाशंकरी चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया और पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने उन्हें माता अहिल्याबाई का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। पाटीदार ने भोंगली नदी किनारे स्थित माता अहिल्याबाई की मूर्ति का पूजन और माल्यार्पण भी किया।

कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

अंजड़ से उनका काफिला बड़वानी की ओर रवाना हुआ। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी की और फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। बड़वानी शहर में रात 8 बजे विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओबीसी और आरक्षण पर दिया जोर

रात्रि 8:30 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन पाटीदार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से आते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में प्रदेश और केंद्र में ओबीसी वर्ग को अधिक प्रतिनिधित्व दिया है। पाटीदार ने कहा कि भाजपा की नीति हर वर्ग के उत्थान और विकास की स्पष्ट है और कांग्रेस केवल जुमलेबाजी करती है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-

QuoteImage

हमारा दृष्टिकोण सिर्फ ओबीसी तक सीमित नहीं है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर काम करती है। लेकिन ओबीसी आरक्षण और उनके उत्थान के मामले में भाजपा ने स्पष्ट और ठोस कदम उठाए हैं।

QuoteImage



Source link