अशोकनगर में आज 7 घंटे बिजली कटौती: गांधी पार्क सहित कई इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी – Ashoknagar News

अशोकनगर में आज 7 घंटे बिजली कटौती:  गांधी पार्क सहित कई इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी – Ashoknagar News



अशोकनगर में गुरुवार यानी आज 7 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। मध्यक्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेन्द्र से जुड़े फीडरों पर केबल क्षमता बढ़ाने और प्रतिस्थापन का काम किया जाएगा। इसी कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बाधित

.

कंपनी के सहायक प्रबंधक के अनुसार, मेन बाजार फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान गुरुद्वारा के सामने का क्षेत्र, विनीत टॉकीज गली और गांधी पार्क के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे।

बिजली वितरण कंपनी ने स्पष्ट किया है कि केबल कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली प्रदाय बंद या चालू करने के समय में बदलाव किया जा सकता है।



Source link