उमरिया के बांधवगढ़ में वन भूमि से हटा अतिक्रमण: 30 से अधिक स्टाफ ने जेसीबी से खाली कराई 46 हेक्टेयर जमीन – Umaria News

उमरिया के बांधवगढ़ में वन भूमि से हटा अतिक्रमण:  30 से अधिक स्टाफ ने जेसीबी से खाली कराई 46 हेक्टेयर जमीन – Umaria News


उमरिया बांधवगढ़ में वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में हो रहे लगातार अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मानपुर बफर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक पी-386 नाचन देवी हर क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने 46 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाकर जमीन को मुक

.

अतिक्रमण की सूचना पर दिए गए तत्काल निर्देश

वन भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और मानपुर बफर परिक्षेत्र की टीम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही मानपुर परिक्षेत्र की वन टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में बड़ी संख्या में वनकर्मी तैनात किए गए।

30 से अधिक वनकर्मी रहे कार्रवाई में शामिल

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में 30 से अधिक वनकर्मी शामिल रहे। उनके साथ एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की मदद भी ली गई। कार्रवाई के दौरान वन भूमि पर बनाई गई मेड, झोपड़ियां और खेतों की फेंसिंग को हटाया गया। वन विभाग ने खेती की तैयारी कर रहे क्षेत्रों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

करीब 5 घंटे तक चला अभियान

वन विभाग की यह कार्रवाई करीब 5 घंटे तक लगातार चली। इस दौरान 46 हेक्टेयर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। वन विभाग के अनुसार धान और गेहूं की बुवाई से पहले इस तरह के अतिक्रमण के मामले सामने आते हैं। इसी को देखते हुए विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता है।

ग्रामीणों को दी गई समझाइश

कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को समझाइश दी कि वे वन क्षेत्र में अतिक्रमण न करें और जंगल व वन भूमि की सुरक्षा में सहयोग करें। वन विभाग ने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन भूमि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में अतिक्रमण की घटनाओं को रोका जा सके।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

मानपुर बफर परिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार ने बताया कि जंगल की जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link