कटनी: मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला! सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर, लोगों की सूझबूझ ने बचाई जान

कटनी: मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला! सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर, लोगों की सूझबूझ ने बचाई जान


Last Updated:

Katni News: कटनी की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में खेल रही एक मासूम बच्ची को चार-पांच आवारा कुत्तों ने घेर लिया, लेकिन कॉलोनी के लोगों की तत्परता से वह सुरक्षित रही. घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी में कैद हुआ है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Katni News: एमपी के कटनी जिले के विश्राम बाबा क्षेत्र स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक डरावनी घटना सामने आई है. कॉलोनी में खेल रही एक छोटी बच्ची अचानक चार-पांच आवारा कुत्तों के झुंड के हमले का शिकार होने लगी. बच्चे की जान गनीमत रही कि कुछ स्थानीय लोग समय रहते मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर कुत्तों को भगाया. इस घटना का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्ची कॉलोनी में अकेली जा रही थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया. बच्ची घबराकर इधर-उधर भागती दिख रही थी. स्थानीय लोगों की तत्परता से उसकी जान बच गई, वरना हालात और भी खराब हो सकते थे.

आवारा कुत्तों का आतंक
स्थानीय निवासी बताते हैं कि कॉलोनी में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है. खबरों के अनुसार, कॉलोनी की एक महिला करीब 20 से अधिक आवारा कुत्तों को संरक्षण देती आ रही है, जिससे उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है. लोग कहते हैं कि ये कुत्ते राह चलते लोगों को डराते हैं और काटने की घटनाएं भी हो चुकी हैं. कॉलोनीवासियों ने कई बार नगर निगम और पुलिस थाने में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके चलते बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है. घटना के बाद कॉलोनी में डर का माहौल है और परिजन अपने बच्चों को बाहर भेजने में हिचकिचा रहे हैं.

स्थानीय लोगों की मांग है कि इससे जुड़ी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाए और सभी आवारा कुत्तों को तुरंत शेल्टर हाउस भेजा जाए. उनका मुताबिक, अगर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया, तो किसी बड़े और दुखद हादसे को टाला नहीं जा सकेगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

कटनी: मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला! सीसीटीवी में कैद खौफनाक मंजर



Source link