कोदारोटी गांव में घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव – Betul News

कोदारोटी गांव में घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव – Betul News


.

कोतवाली थाने के कोदारोटी गांव में मंगलवार शाम 48 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान दीना पिता डोमा धुर्वे (48) निवासी ग्राम कोदारोटी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार मंगलवार को घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे।

शाम को जब वे वापस लौटे तो घर के पिछले हिस्से में दीना को फांसी पर लटका हुआ देखा। इसके बाद तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link