वनडे में ठोके 22211 रन… एक टेस्ट में 456 रन जड़कर रचा इतिहास, नामुमकिन के बराबर इस रिकॉर्ड को तोड़ना

वनडे में ठोके 22211 रन… एक टेस्ट में 456 रन जड़कर रचा इतिहास, नामुमकिन के बराबर इस रिकॉर्ड को तोड़ना


Unique Cricket Records: क्रिकेट की दुनिया के एक सबसे बड़े अजूबे के बारे में जानकर फैंस के होश तक उड़ जाएंगे. दुनिया का एक बल्लेबाज ऐसा है, जिसने ‘वनडे क्रिकेट’ (50 ओवर की क्रिकेट) में सबसे ज्यादा 22,211 रन ठोके हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस बल्लेबाज ने एक टेस्ट मैच में 456 रन बनाने का महारिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया हुआ है. इस महान बल्लेबाज ने 28 साल तक क्रिकेट खेली और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए. अगर इस बल्लेबाज के रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो इन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर ही है.

इस बल्लेबाज ने ‘वनडे’ में ठोके 22211 रन

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ग्राहम गूच ने ‘वनडे क्रिकेट’ (50 ओवर की क्रिकेट में) सबसे ज्यादा 22,211 रन जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. ग्राहम गूच ने वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा 22,211 रन बनाए हैं. ग्राहम गूच ने इस दौरान 44 शतक और 139 अर्धशतक ठोके हैं. इस लिस्ट में दूसरा नाम ग्रीम हीक का आता है, जिन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में कुल 22059 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं. सचिन तेंदुलकर ने 551 LIST-A मैचों में 21999 रन बनाए थे. इस दौरान सचिन तेंदुलकर ने 60 शतक और 114 अर्धशतक लगाए.

Add Zee News as a Preferred Source


LIST-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. ग्राहम गूच – 22211 रन

2. ग्रीम हीक – 22059 रन

3. सचिन तेंदुलकर – 21999 रन

4. कुमार संगकारा – 19456 रन

5. विव रिचर्ड्स – 16995 रन

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा 456 रन बनाए

ग्राहम गूच के नाम एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. ग्राहम गूच ने भारत के खिलाफ जुलाई 1990 में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए एक टेस्ट मैच में 456 रन बनाए थे. ग्राहम गूच ने भारत के खिलाफ इस टेस्ट मैच की पहली पारी में 333 रन और दूसरी पारी में 123 रन बनाए थे. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच को वर्ल्ड क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिना जाता है. भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट (जुलाई 2025) में कुल 430 रन बनाए.शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए थे. इसके अलावा शुभमन गिल ने दूसरी पारी में भी 161 रन ठोक दिए.



Source link