सिंगरौली में खनिज विभाग ने जब्त किया 35 टन कोयला: मोरवा थाने में रखवाया, एक दिन पहले अवैध परिवहन में पकड़े गए थे 8 ट्रक – Singrauli News

सिंगरौली में खनिज विभाग ने जब्त किया 35 टन कोयला:  मोरवा थाने में रखवाया, एक दिन पहले अवैध परिवहन में पकड़े गए थे 8 ट्रक – Singrauli News



ग्राम पडरी से 35 टन अवैध कोयला जब्त

सिंगरौली जिले में अवैध कोयला भंडारण और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी गोरबी के ग्राम पडरी से लगभग 35 टन अवैध कोयला जब्त किया है। यह कार्रवाई ग्रा

.

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जांच

खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा को ग्राम पडरी में अवैध कोयला भंडारण की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कोयला अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जांच के समय कोयले के पास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। कोयले के स्वामित्व से जुड़ा कोई दस्तावेज भी मौके पर नहीं पाया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कोयला अवैध रूप से रखा गया था।

लावारिस मानकर कोयला किया गया जब्त

खनिज विभाग ने कोयले को लावारिस मानते हुए जब्त कर लिया। जब्त किए गए लगभग 35 टन कोयले को सुरक्षार्थ मोरवा थाने में रखवाया गया है।​​​​​​​ इस मामले में खनिज नियमों के अंतर्गत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोयले के स्रोत और इसके परिवहन से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

एक दिन पहले पकड़े गए थे 8 ट्रक

गौरतलब है कि इस कार्रवाई से ठीक एक दिन पहले भी खनिज विभाग ने जिले में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उस दौरान 8 ट्रकों को अवैध रूप से कोयला परिवहन करते हुए पकड़ा गया था।​​​​​​​ पकड़े गए सभी ट्रकों के पास कोयला परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद नियमानुसार जब्ती और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई थी।

लगातार निगरानी रख रहा विभाग

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने बताया कि जिले में कोयले के अवैध भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी शिकायत मिलती है, वहां तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाती है।​​​​​​​ उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कार्रवाई से मचा हड़कंप

खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए विभाग के प्रयासों को जरूरी बताया है।



Source link