NZ vs WI 3rd Test: न्यूजीलैंड अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. दो टेस्ट हो चुके हैं और तीसरा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल में चल रहा है. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने पहले दिन कमाल की बैटिंग की. ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे दोनों ने शतक ठोका और विंडीज के बॉलर्स को विकेट के लिए तरसा दिया. कॉन्वे ने जहां 149 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी तो वहीं टॉम लैथम ने 181 बॉल पर सेंचुरी पूरी की और इतिहास रच दिया. यह उनके टेस्ट करियर का 15वां शतक था. वो 246 बॉल पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 137 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने.
अपने टेस्ट करियर के 15वें शतक के दम पर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने वो कमाल कर दिखाया जो उनसे पहले कोई भी क्रिकेटर कीवी टीम के लिए नहीं कर पाया था. लैथम अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया. वो 15 सेंचुरी तक पहुंचने वाले पहले कीवी ओपनर बने हैं. वेस्टइंडीज के अलावा लैथम श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के खिलाफ भी टेस्ट शतक जमा चुके हैं.
टॉम लैथम किन खिलाड़ियों से आगे निकले?
टॉम लैथम के टेस्ट करियर में अब 15 शतक हो गए हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज हैं. इस मामले में उनसे पीछे जॉन राइट का नाम है, जिन्होंने बतौर ओपनर 12 शतक लगाए थे. उनके बाद ग्लेन टर्नर का नाम है, जिन्होंने 7 सेंचुरी ठोकी थीं.
इन खिलाड़ियों की लस्ट में बनाई जगह
बाएं हाथ के स्टार ओपनर टॉम लैथम ने 15वें शतक के दम पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी कमाल किया है. वो WTC में बतौर ओपनर 5वां शतक जमाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं. इस लिस्ट में पहले से केएल राहुल, अब्दुल्ला शफीक और डेविड वार्नर शामिल हैं. अब लैथम जल्द ही इन खिलाड़ियों से आगे निकल चाहेंगे.
टॉम लैथम का टेस्ट करियर कैसा है?
टॉम लैथम बाएं हाथ के विकेटीकपर बैटर हैं. उन्होंने 2014 में टेस्ट डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वो कीवी टीम के लिए कमाल कर रहे हैं. 91 टेस्ट की 163 पारियों में 39.46 की औसत से 6155 रन बना चुके हैं. उनके नाम दो दोहरे शतक. 15 शतक और 31 फिफ्टी दर्ज हैं. एक बार अगर लैथम क्रीज पर टिक जाते हैं तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है.
ये भी पढ़ें: W W W W W: ऑस्ट्रेलिया पर मिसाइल की तरह बरसे जोफ्रा आर्चर… 1825 दिन बाद हुआ ‘चमत्कार’…बड़े कमाल से दुनिया हैरान!