IPL 2020: सुरेश रैना आईपीएल का नहीं थे हिस्सा
टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज सुरेश रैना (Suresh Raina) निजी कारणों से आईपीएल से पहले ही टीम से हट गये थे
- News18Hindi
- Last Updated:
November 2, 2020, 9:34 AM IST
फ्लेमिंग ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच को नौ विकेट से जीतने के बाद कहा, ‘हमें टीम संयोजन बनाने में चुनौती का सामना करना पड़ा. खिलाड़ियों के टीम छोड़ने और कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण हमें निराशा हुई और हमने टीम संयोजन बनाने के लिए संघर्ष किया.’
भारतीय बल्लेबाजों के कारण किया संघर्ष
फ्लेमिंग ने 14 मैचों में 12 अंक के साथ टीम के अभियान के पूरा होने के बाद कहा, ‘हमने पहले मैच में अच्छा किया उसके बाद दो मैच में अच्छा नहीं कर सके. उन दो मैचों से सामने आयी खामियों को हम भरने की कोशिश करते रहे लेकिन उसने काम नहीं किया.’ प्लेमिंग ने कहा, ‘भारतीय बल्लेबाजों की कमी के कारण हमने संघर्ष कि और हम उस कमी को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से भरने की कोशिश करते रहे.DC Vs RCB: आज है विराट कोहली की ‘अग्नि परीक्षा’, अगर हारे तो IPL से हो सकते हैं बाहर
फ्लेमिंग ने ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ की
फ्लेमिंग ने गायकवाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा दाएं हाथ का बल्लेबाज चेन्नई और भारतीय क्रिकेट का भविष्य है. उन्होंने कहा, ‘वह (गायकवाड़) बड़ा खिलाड़ी है. हम कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण शुरूआती मैचों में उसे मैदान पर नहीं उतार सके. हम जानते थे कि वह कितना अच्छा है.’