शादी के बहाने सास के जेवर मायके ले गई बहू: लौटाने से इनकार किया तो पुलिस के पास पहुंच गई सास; डेढ़ महीने काउंसलिंग के बाद मानी – Gwalior News

शादी के बहाने सास के जेवर मायके ले गई बहू:  लौटाने से इनकार किया तो पुलिस के पास पहुंच गई सास; डेढ़ महीने काउंसलिंग के बाद मानी – Gwalior News



ग्वालियर के महिला थाना पुलिस के पास करीब एक महीने पहले गस्त का ताजिया इलाके की एक महिला शिकायत लेकर पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसकी बहू लाखों रुपए के पुश्तैनी सोने-चांदी के जेवर लेकर मायके चली गई है और उन्हें लौटाने से इनकार कर रही है।

.

पुलिस ने मामले में बहू को महिला थाने बुलाया और करीब डेढ़ महीने तक काउंसलिंग की। इसके बाद बहू ने सास के पुश्तैनी जेवर वापस कर दिए। हालांकि, वह अब भी अपने पति के साथ ससुराल लौटने को तैयार नहीं है।

शादी समारोह के बहाने दिए गए थे जेवर महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने बताया कि शिकायतकर्ता सास का कहना था कि परिवार में एक शादी समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए उसने अपनी बहू को पुश्तैनी जेवर पहनने के लिए दिए थे, ताकि वह समारोह में अच्छे से शामिल हो सके। हालांकि, शादी वाले दिन बहू ने तबीयत खराब होने का हवाला देकर जाने से मना कर दिया।

मायके जाने के बाद गायब हुए जेवर सास के समारोह में जाने के बाद बहू ने अपने पति से मायके छोड़ने को कहा और बताया कि जेवर अलमारी में रख दिए हैं। पति बहू को मायके छोड़कर वापस लौट आया। जब बाद में सास भी शादी से घर लौटी और अलमारी खोली तो जेवरात वहां नहीं मिले। पूछताछ करने पर बहू ने जेवर अपने पास होने से इनकार कर दिया। इसके बाद सास ने महिला थाने में लिखित शिकायत दी।

काउंसलर ने कहा-लौटाने की मंशा नहीं थी पुलिस काउंसलर शाक्रा खान ने बताया कि बहू अपने निजी जेवरों के साथ-साथ सास-ससुराल के पुश्तैनी जेवर भी ले गई थी और उसकी मंशा लौटने की नहीं लग रही थी। लगातार काउंसलिंग के बाद उसे समझाया गया तो उसने जेवर वापस कर दिए।

फिलहाल बहू पति और ससुराल वालों के साथ नहीं रह रही है। पुलिस काउंसलिंग के जरिए उसे परिवार में वापस लौटने के लिए समझाइश दे रही है और जल्द सकारात्मक परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link