सारे मैच केरल में थोड़ी न शिफ्ट कर देंगे…राजीव शुक्ला और शशि थरूर के बीच बहस

सारे मैच केरल में थोड़ी न शिफ्ट कर देंगे…राजीव शुक्ला और शशि थरूर के बीच बहस


Last Updated:

IND vs SA Shashi Tharoor Rajeev Shukla: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से सर्दियों के मौसम में होने वाले क्रिकेट मैच को दक्षिण भारत में ट्रांसफर करने का आग्रह किया है, क्योंकि कल लखनऊ में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का टी-20 मैच कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया था.

राजीव शुक्ला शशि थरूर, कोहरा लखनऊ मैच

नई दिल्ली: लखनऊ में भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर कोहरे का ‘ग्रहण’ लग गया. बेहिसाब धुंध और स्मॉग के चलते 17 दिसंबर को एकाना स्टेडिमय में होने वाला चौथा टी-20 बिना टॉस हुए ही रद्द करना पड़ा, जिसके बाद तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सर्दियों के मौसम में नॉर्थ इंडिया को क्रिकेट मैच की मेजबानी देने पर ऐतराज जताया है.

शीतसत्र के दौरान संसद के प्रांगण में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को मैच के वेन्यू पर सलाह दी जवाब में राजीव शुक्ला ने भी कह दिया कि सारे मैच तो केरल में नहीं हो सकते न!





Source link