मामा बोले- चुप नहीं रहूंगा, मेरा नाम शिवराज सिंह है: दिग्विजय के मन की बात- अभी रिटायर नहीं हूं; विरोध शाह का, पुतला फूंका विजयवर्गीय का – Madhya Pradesh News

मामा बोले- चुप नहीं रहूंगा, मेरा नाम शिवराज सिंह है:  दिग्विजय के मन की बात- अभी रिटायर नहीं हूं; विरोध शाह का, पुतला फूंका विजयवर्गीय का – Madhya Pradesh News


मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।

.

दिग्विजय की मन की बात, कहा- अभी रिटायर नहीं हूं 78 साल के राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का अभी रिटायरमेंट का कोई मूड नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एक कथन के जरिए अपने मन की बात बयां की।

दरअसल, दिग्विजय सिंह को प्रभावी राजनीति के लिए लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड 2025 के तहत लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के सम्मान से नवाजा गया है।

अवॉर्ड को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा- ‘लाइफटाइम अवॉर्ड उसे दिया जाता है, जिसे ये संदेश दिया जाता है कि भाई तुम्हारा काम हो गया अब रिटायर हो जाओ। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था- न मैं टायर्ड हूं, न मैं रिटायर हूं।’

मतलब साफ है कि दिग्विजय सिंह अभी सक्रिय राजनीति में बने रहेंगे। खरी बात ये है कि दिग्विजय का ये ऐलान कुछ कांग्रेस नेताओं को परेशान कर सकता है। लेकिन भाजपा खुश है। क्योंकि भाजपा वाले कहते आए हैं कि दिग्विजय जब तक कांग्रेस में हैं, तब तक हमारी जीत की गारंटी पक्की है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान संसद में फुल फॉर्म में नजर आए। विपक्ष के हंगामे पर उन्होंने कहा- आज मैं बोलूंगा, मुझे देश को बताना है। ये मुझे चुप नहीं करा सकते। मेरा नाम भी शिवराज सिंह चौहान है।

दिग्विजय सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है।

संसद में फुल फॉर्म में दिखे शिवराज सिंह चौहान शिवराज सिंह चौहान लोकसभा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी VB–G Ram G पर जवाब दे रहे थे। इस दौरान विपक्ष ने बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए। इस पर शिवराज सिंह ने कहा- इनके हंगामे से हार नहीं मानूंगा।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के लोग ढोंग करते हैं। मनरेगा का नाम पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। बापू याद आए। तब उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी।

शिवराज सिंह ने महान कवि दुष्यंत कुमार की पंक्तियां पढ़ी- ‘कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों।’

इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये बड़ी ही हीन भावना के साथ लिया गया निर्णय है और महात्मा गांधी का अपमान है। अब विपक्ष कुछ भी कहे, लोकसभा में बिल पास हो गया और मामा जी ने हंगामे के बीच भी खूब तालियां भी बटोर ली।

संसद में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर शिवराज जमकर बरसे।

संसद में हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर शिवराज जमकर बरसे।

कांग्रेस ने शाह की जगह विजयवर्गीय का पुतला फूंका बालाघाट में महिला कांग्रेस की फजीहत हो गई। हुआ यूं कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री विजय शाह का विरोध करने सड़क पर उतरे थे, लेकिन विजय शाह की जगह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जला दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर आए और उसमें आग लगा दी। फिर वहां खड़े एक शख्स ने विजयवर्गीय के फोटो में आग लगाई। जब फोटो जमीन पर पड़ी तो मीडिया और बाकी लोगों की नजर उस पर पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, लाड़ली बहनों पर दिए बयान को लेकर महिला कांग्रेस मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। अब कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि गलती से ऐसा हो गया।अब कांग्रेस कुछ भी कहे प्रदर्शन का खूब मजाक उड़ रहा है।

कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का विरोध किया और पुतला जला दिया विजयवर्गीय का।

कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह का विरोध किया और पुतला जला दिया विजयवर्गीय का।

‘राधा रानी’ पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने गाया भजन सीएम डॉ. मोहन यादव गायक के रूप में नजर आए। उन्होंने राधा रानी पर भजन गाया। दरअसल, विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान रात में सांस्कृतिक आयोजन रखा गया था। उस दौरान आए कलाकारों ने भजन भी गाए।

सीएम सामने बैठकर भजनों का आनंद ले रहे थे। तभी उन्होंने माइक थामा और भजन गाया। सीएम ने गाया- मीठे रस से भरयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे, मने खारो खारो यमुना जी रो पानी लागे.. राधे.. राधे..

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गाया भजन।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने गाया भजन।

………………

ये भी पढ़ें – मंत्री विजयवर्गीय का दर्द, बोले- हम तो गरीबों जैसे; पानी के प्रेशर से खिसका पजामा

कभी सीएम पद की दौड़ में शामिल रहे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दर्द मजाक में ही सही, एक बार फिर छलक पड़ा। हुआ यूं कि अक्सर कुर्ता-पजामा या फिर धोती-कुर्ता में नजर आने वाले सीएम डॉ. मोहन यादव सूट पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। मंत्री विजयवर्गीय ने उनके लिए कहा- हमारे सीएम तो सूट-बूट में आए हैं और हम मंत्री-विधायक गरीबों जैसी वेशभूषा में हैं। पूरी खबर पढ़ें



Source link