99 पर छूटा कैच… फिर यूं ठोक दिया शतक, गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा अभिषेक शर्मा का पार्टनर

99 पर छूटा कैच… फिर यूं ठोक दिया शतक, गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा अभिषेक शर्मा का पार्टनर


Ashes Australia vs England: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में जोरदार शतक लगाया. उन्होंने शुक्रवार (19 दिसंबर) को मैच के तीसरे दिन कंगारू टीम की दूसरी पारी में टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया. यह अपने होमग्राउंड एडिलेड में उनका चौथा टेस्ट शतक भी है. हेड की पारी की बदौलत कंगारू टीम को दूसरी पारी में बड़ी बढ़त मिल गई.

किस्मत का साथ और फिर शतक

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लिश टीम पहली पारी में 286 रनों पर सिमट गई. इससे ऑस्ट्रेलिया को  85 रन की बढ़त मिल गई. उसने दूसरी पारी में भी इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. हेड ने 52वें ओवर की दूसरी पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा कर लिया. यह एडिलेड में उनका लगातार चौथा शतक है. उन्होंने यहां दो वेस्टइंडीज के खिलाफ और एक भारत के खिलाफ सैकड़ा लगाया है. हेड के किस्मत ने 99 रन के स्कोर पर उनका साथ दिया. हैरी ब्रूक ने कैच छोड़ दिया और फिर इस खूंखार बल्लेबाज ने कुछ गेंदों के बाद चौके शतक पूरा कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source


एडिलेड ओवल में पिछले चार टेस्ट में ट्रेविस हेड का प्रदर्शन
175 और 38* बनाम वेस्टइंडीज, 2022
119 बनाम वेस्टइंडीज, 2024
140 बनाम भारत, 2024
10 और 104*, 2025

क्लार्क के रिकॉर्ड की बराबरी

हेड ने एडिलेड में लगातार चार शतक लगाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली. वह माइकल क्लार्क (जनवरी 2012 – दिसंबर 2014) के बाद एडिलेड ओवल में लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि हेड के शतक लगाने के बाद ऑस्ट्रेलिया कभी नहीं हारा है. इस रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कंगारू टीम सीरीज को इसी टेस्ट में अपने नाम करने वाली है. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे है. 5 मैचों की सीरीज में आखिरी दो मैच मेलबर्न (26 दिसंबर) और सिडनी (4 जनवरी) में खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: IPL Controversy: पंजाब किंग्स के साथ हो गया फ्रॉड? हेड कोच रिकी पोंटिंग के ‘जिगरी’ दे दिया धोखा, ऑक्शन में ले उड़ा 8.6 करोड़

ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक

डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया), मेलबर्न (1928-1932)
वैली हैमंड (इंग्लैंड), सिडनी (1928-1936)
माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया), एडिलेड (2012-2014)
स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), मेलबर्न (2014-2017)
ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), एडिलेड (2022-2025)



Source link