ND vs SA 5th T20I: आखिरी मुकाबला भी तो नहीं चढ़ जाएगा कोहरे की भेंट? अहमदाबाद से आया बड़ा अपडेट, जानिए वहां कैसा है मौसम

ND vs SA 5th T20I: आखिरी मुकाबला भी तो नहीं चढ़ जाएगा कोहरे की भेंट? अहमदाबाद से आया बड़ा अपडेट, जानिए वहां कैसा है मौसम


IND vs SA 5th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज की धूम है. लखनऊ में होने वाला चौथा मैच फॉग के चलते रद्द कर दिया गया था. इससे फैंस काफी निराश हुए थे. अब सीरीज का 5वां यानी आखिरी मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. ऐसे में सवाल है कि क्या ये मुकाबला भी तो कोहरे की भेंट नहीं चढ़ जाएगा? आपके इसी सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं. सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है. अब वो आखिरी मैच जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करना चाहेगा, जबकि अफ्रीका के पास 2-2 से बराबरी करने का बढ़िया मौका है.

AccuWeather की रिपोर्ट बता रही है कि 19 दिसंबर यानी आज अहमदाबाद में कोहरे की संभावना नहीं है. इसका मतलब है कि मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा. आसमान बिल्कुल साफ हैं. शुक्रवार यानी आज वहां का तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इसलिए मैच पूरे 40 ओवर का ही होगा. इस रिपोर्ट के आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है. वो अपने चहेते खिलाड़ियों को मैदान पर खेलते हुए देख सकते हैं. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 100 से 110 के बीच AQI रहेगा, जबकि लखनऊ में चौथे टी20 मैच के दौरान यह 400 के करीब बताया गया था.

अहमदाबाद भारत का वो हिस्सा है, जहां नवंबर, दिसंबर और जनवरी में ज्यादा ठंड नहीं होती. रोशनी ज्यादा देर तक रहती है. यहां कोहरा और स्मॉग की भी समस्या नहीं होती. यही वजह है कि कई लोग ये मानते हैं कि इस मौसम में इंटरनेशनल क्रिकेट इसी तरफ आयोजित कराना बढ़िया रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source


घर में टीम इंडिया के आंकड़े जबरदस्त हैं

अब लौटते हैं मैच पर. तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 34 टी20 इंटरनेशनल हो चुके हैं. इनमें से भारत ने 20 जीते, जबकि अफ्रीका ने 13 में जीत दर्ज की. 1 मैच का रिजल्ट नहीं निकला. टीम इंडिया अपने घर में लगातार 17 टी20 सीरीज जीत चुकी है. मेन इन ब्लू को आखिरी हार साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया से मिली थी. इसके बाद भारत ने घर में 17 सीरीज खेलीं, जिनमें से 15 जीतीं और 2 ड्रॉ रहीं.

अफ्रीका के लिए करो या मरो वाला मैच

अगर मौजूदा सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया 2-1 से आगे है. कटक में खेला गया पहला मैच भारत ने 101 रनों से जीता था. दूसरा मैच मुल्लांपुर में हुआ, जिसमें टीम इंडिया को 51 रन से हार मिली थी. फिर तीसरा मैच धर्मशाला में हुआ, जिसे भारत ने 25 रन से जीता था. चौथा मैच रद्द हुआ, जो लखनऊ में होना था. अब आखिरी मैच अहमदाबाद में होने जा रहा है. अब अगर भारत पांचवां टी20 जीतता है, तो वह सीरीज 3-1 से अपने नाम कर लेगा, जबकि यह मैच अफ्रीका के लिए करो या मरो वाला है. अगर मेहमान टीम जीती तो वो सीरीज को 2-2 से बराबर कर देगी.

ये भी पढ़ें: Unique cricket record: 500+ विकेट, 500+ छक्के और 5000+ रन… नामुमकिन है इस खूंखार बल्लेबाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना!



Source link