दमोह में युवक पर चाकू-तलवार से हमला: जिला अस्पताल में भर्ती, पुराने विवाद में चार आरोपियों ने किया वार – Damoh News

दमोह में युवक पर चाकू-तलवार से हमला:  जिला अस्पताल में भर्ती, पुराने विवाद में चार आरोपियों ने किया वार – Damoh News



दमोह के न्यू दमोह इलाके में शुक्रवार रात एक युवक पर चाकू, तलवार और डंडों से हमला किया गया। चार हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

.

घायल युवक को उसके परिजन तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर देहात थाना टीआई रचना मिश्रा अस्पताल पहुंचीं और घायल के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इस हमले का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है। घायल युवक की मां ने बताया कि उनके 21 वर्षीय बेटे संजू अहिरवार, निवासी न्यू दमोह, पर जावेद और उसके अन्य साथियों ने हमला किया।

मां के मुताबिक, आरोपियों ने संजू पर चाकू, तलवार और डंडों से वार किए। संजू के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो हमलावर दहशत फैलाते हुए वहां से भाग निकले।

सीएसपी एचआर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि न्यू दमोह निवासी संजू अहिरवार पर जावेद, गगन और दो अन्य लोगों ने चाकू और डंडों से हमला कर उसे घायल किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



Source link