भोपाल में नकाबपोश बदमाश ने बाइक जलाई: VIDEO: अशोका गार्डन में वारदात, बैटरी में ब्लास्ट की आवाज से उठे मकान मालिक – Bhopal News

भोपाल में नकाबपोश बदमाश ने बाइक जलाई: VIDEO:  अशोका गार्डन में वारदात, बैटरी में ब्लास्ट की आवाज से उठे मकान मालिक – Bhopal News


भोपाल की अशोका गार्डन सुभाष कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक नकाबपोश बदमाश ने पेट्रोल डालकर एक बाइक पर आग लगा दी। पास में खड़ी अन्य गाड़ियों को समय रहते हटा दिया गया, लिहाजा दूसरे वाहन आग की चपेट में नहीं आए। वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी स

.

बाइक की बैटरी में ब्लास्ट की आवाज से मकान मालिक की नींद खुली। पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बाइक 55 वर्षीय खुमान सिंह की थी। आरोपी चेहरे पर कपड़ा लपेटे था और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकला। घटना शुक्रवार 1:15 बजे की है। शनिवार सुबह पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। खुमान के मकान मालिक देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सात महीने से खुमान अपने परिवार के साथ उनके मकान में किराए से रह रहे हैं।

पिपलानी इलाके में दुकान का संचालन करते और मोटर बाइंडिंग करते हैं। खुमान ने किसी पर संदेह भी जाहिर नहीं किया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

ये खबरें भी पढ़ें…

रिटायर्ड कर्मचारी की कार में युवक ने लगाई आग

उज्जैन के नानाखेड़ा इलाके में घर के बाहर खड़ी कार में एक व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें आरोपी आग लगाते और बाद में फरार होता हुआ दिखाई दे रहा है। रिटायर्ड कर्मचारी किशन राठौर की नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉम्प्लेक्स के बाहर ईको कार क्रमांक MP 09 CX 0509 खड़ी थी। पूरी खबर पढ़ें

भोपाल के रॉयल मार्केट में दौड़ती कार में आग

भोपाल के रॉयल मार्केट रोड पर बुधवार शाम दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। इसमें एक महिला, एक छोटा बच्चा समेत 5 लोग बैठे थे। धुआं निकलते देख वे तुरंत बाहर निकले। इससे उनकी जान बच गई। घटना शाम 5.15 बजे की है। कार रॉयल मार्केट रोड से हमीदिया अस्पताल की तरफ जा रही थी। तभी तिराहे पर कार के पिछले हिस्से से धुआं और चिंगारी निकलने लगी। पूरी खबर पढ़ें



Source link