सिंगरौली जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। चितरंगी के उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सौरभ मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ ग्राम रेही स्थित रेत खदान का वेरिफिकेशन किया।
.
जांच में पाया गया कि सरकार ग्लोबल कंपनी स्वीकृत लीज क्षेत्र की सीमा से बाहर अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रही थी। मौके पर एक पीसीसी मशीन खनन कार्य में लगी मिली। राजस्व टीम ने मशीन को तुरंत जब्त कर चितरंगी थाने को सौंप दिया।
रेत उत्खनन शिकायतों पर एसडीएम ने की कार्रवाई
जिला प्रशासन को संबंधित रेत ठेका कंपनी के खिलाफ लंबे समय से अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। कलेक्टर ने इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम चितरंगी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
एसडीएम ने बताया कि रेत ठेका कंपनी को आवंटित लीज क्षेत्र में ही उत्खनन करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लीज सीमा के बाहर खनन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और यह अभियान जारी रहेगा।
प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।