सांसद की मांग पर 3 स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी: अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में ठहराव के आदेश जारी – Anuppur News

सांसद की मांग पर 3 स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी:  अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर में ठहराव के आदेश जारी – Anuppur News



शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह की मांग पर अनूपपुर, कोतमा और वेंकटनगर स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। सांसद ने हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी।

.

जारी आदेश के अनुसार, अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22407/22408) अब कोतमा स्टेशन पर रुकेगी। उत्कल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 18477/18478) का ठहराव वेंकटनगर में होगा, जबकि संतरागाछी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20828/20827) अनूपपुर स्टेशन पर रुकेगी।

सांसद ने अपनी मुलाकात के दौरान कुछ अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की थी, जिन पर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इनमें नर्मदा एक्सप्रेस (18233-34) का वेंकटनगर स्टेशन में पूर्व-स्वीकृत ठहराव शुरू करना और ट्रेन नंबर 15231 का बिरसिंहपुर स्टेशन में ठहराव शामिल है।

इसके अतिरिक्त, भोपाल-बिलासपुर गाड़ी (18235-36) को इतवारी स्टेशन तक और रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग स्टेशन तक विस्तारित करने की मांग की गई थी। बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस (12852) को अनूपपुर-कोतमा होकर अंबिकापुर तक विस्तार और कटनी से उमरिया, शहडोल, अनूपपुर होकर मुंबई तक नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भी दिया गया था।

सांसद ने रीवा से ब्यौहारी, जयसिंहनगर, शहडोल, डिंडोरी होते हुए मंडला तक नई रेल लाइन स्वीकृत करने के लिए भी एक मांग पत्र सौंपा था। इन सभी मांगों पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है।



Source link