भारत के विस्फोटक टी20 बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने करियर की सबसे भयानक फॉर्म से गुजर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 जनवरी से होने शुरू वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज किया जाएगा. कप्तानी को अगर छोड़ दिया जाए तो सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सूर्यकुमार यादव बतौर बल्लेबाज टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया में जगह डिजर्व करते हैं या नहीं.
सबसे खराब फॉर्म में कप्तान सूर्या
सूर्यकुमार यादव के लिए टी20 बल्लेबाज के तौर पर साल 2025 बहुत भयानक रहा है. सूर्यकुमार यादव ने इस साल 2025 में 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 13.62 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 218 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव का इस साल हाइएस्ट T20I स्कोर नाबाद 47 रन रहा है. इस साल भारतीय कप्तान के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से पिछले 25 टी20 इंटरनेशनल मैचों से एक भी अर्धशतक नहीं आया है.
क्या टी20 वर्ल्ड कप में मौका पाने के हकदार?
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने अपनी आखिरी 22 पारियों में 21, 4, 1, 0, 12, 14, 0, 2, 7*, 47*, 0, 5, 12, 1, 39*, 1, 24, 20, 12, 5, 12 और 5 रन के स्कोर बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव ने 12 अक्टूबर 2024 को अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ठोका था. सूर्यकुमार यादव ने 75 रन की पारी खेली थी. आज जब सेलेक्टर्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडिया चुनने बैठेंगे तो सूर्यकुमार यादव के नाम पर बहुत चर्चा होगी.
T20I में एक कैलेंडर ईयर में कप्तान के तौर पर सबसे कम बल्लेबाजी औसत (न्यूनतम 200 रन)
12.52 – क्लिंटन रुबागुम्या (रवांडा) – 2022
13.62 – सूर्यकुमार यादव (भारत) – 2025
15.56 – एडेन मार्कराम (साउथ अफ्रीका) – 2024
15.66 – क्लिंटन रुबागुम्या (रवांडा) – 2023
T20I में एक कैलेंडर ईयर में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे कम बल्लेबाजी औसत (न्यूनतम 10 पारियां)
11.62 – अक्षर पटेल (2022)
13.62 – सूर्यकुमार यादव (2025)
18.00 – विराट कोहली (2024)
सूर्यकुमार यादव की साल 2025 में खेली गई सभी T20I पारियां
1. 0 (2) विरुद्ध इंग्लैंड, ईडन गार्डन्स
2. 12 (7) विरुद्ध इंग्लैंड, चेन्नई
3. 14 (7) विरुद्ध इंग्लैंड, राजकोट
4. 0 (4) विरुद्ध इंग्लैंड, पुणे
5. 2 (3) विरुद्ध इंग्लैंड, वानखेड़े
6. 7* (2) विरुद्ध UAE, दुबई
7. 47* (37) विरुद्ध पाकिस्तान, दुबई
8. 0 (3) विरुद्ध पाकिस्तान, दुबई
9. 5 (11) विरुद्ध बांग्लादेश, दुबई
10. 12 (13) विरुद्ध श्रीलंका, दुबई
11. 1 (5) विरुद्ध पाकिस्तान, दुबई
12. 39* (24) विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा
13. 1 (4) विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न
14. 24 (11) विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, होबार्ट
15. 20 (10) विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया, कैरारा
16. 12 (11) विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका, कटक
17. 5 (4) विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका, न्यू चंडीगढ़
18. 12 (11) विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका, धर्मशाला
19. 5 (7) विरुद्ध दक्षिण अफ्रीका, अहमदाबाद