Ishan Kishan: वक्त का पहिया कैसे घूमता है ये बात समझनी है तो ईशान किशन को देखिए. बिहार का लाल और झारखंड की शान ईशान किशन ने साल 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप से अपने टारगेट सेट कर लिए थे. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए धुंआधार बल्लेबाजी, वनडे में डबल सेंचुरी और टी20 में धांसू रिकॉर्ड के बाद सफलता ईशान के पैर चूम रही थी. लेकिन 2023 के अंत में एक फैसले ने सब बदल दिया. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे से नाम वापस लिया और घरेलू क्रिकेट खेलने के BCCI के ऑर्डर को नहीं माना. इसके बाद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हो गए. हालांकि, उन्होंने इसे मानसिक थकान, व्यक्तिगत कारण से जस्टीफाई किया.
IPL में प्रदर्शन खास नहीं
ईशान किशन ने आज साबित किया कि सिर्फ आईपीएल टीम इंडिया में सेलेक्शन का जरिया नहीं है. आईपीएल 2024 में मुंबई के लिए खेला, लेकिन प्रदर्शन औसत रहा. 2025 आईपीएल में भी वो चमक नहीं पाए, सिर्फ कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. ईशान के करियर पर तलवार लटकी नजर आ रही थी. लेकिन आईपीएल के बाद कड़ी मेहनत, वापसी की जिद से उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की नींद उड़ा दीं. रणजी ट्रॉफी हो, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी या फिर बुची बाबू टूर्नामेंट, ईशान ने बल्ले से हर जगह हल्ला बोला.
टीम इंडिया के ऐलान से 2 दिन पहले काटा गदर
ईशान किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में झारखंड को लीड कर रहे थे. उन्होंने बतौर कप्तान अपने बल्ले के दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचाया और फिर फाइनल में भी हाहाकार मचा डाला. ईशान ने फाइनल में ताबड़तोड़ 45 गेंद में सेंचुरी ठोक टीम को खिताबी जीत दिलाई. पहली बार झारखंड ने टूर्नामेंट का खिताब जीता. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड ऐलान से पहले ईशान किशन ने बीसीसीआई का दरवाजा खटखटाया नहीं बल्कि तोड़ डाला. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 517 रन बनाकर ईशान किशन टॉप स्कोरर रहे, टॉप सिक्स हिटर रहे और औसत-स्ट्राइक रेट भी आसमान छू रहा था. उन्होंने 50+ के एवरेज से रन कूटे.
ये भी पढे़ं.. पहले ड्रॉप अब गिल को जाएगा स्पेशल कॉल… गावस्कर ने बताई अंदर की बात, कहा- ये बड़ा सरप्राइज…
शुभमन गिल का कटा पत्ता
टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया में महीनों से शुभमन गिल बोझ बने हुए थे. लगातार कई मैचों में उन्हें मौका मिला, लेकिन अंत तक उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. दूसरी तरफ ईशान किशन अपने प्रदर्शन के दम पर सेलेक्टर्स को मजबूर कर रहे थे. अंत में ईशान किशन को शुभमन गिल की जगह सेलेक्ट किया गया. अगरकर ने बताया कि कॉम्बिनेशन में उन्हें टॉप ऑर्डर में एक विकेटकीपर की तलाश थी.