घर पर इन चीजों से बनाएं वैसलीन, सिर्फ 5 मिनट में स्किन होगी रिपेयर, रिजल्ट देखकर कहेंगे थैंक्यू!

घर पर इन चीजों से बनाएं वैसलीन, सिर्फ 5 मिनट में स्किन होगी रिपेयर, रिजल्ट देखकर कहेंगे थैंक्यू!

Last Updated:

Vaseline Making Tips at Home: सर्दी में रूखी स्किन से छुटकारा पाने के लिए हमलोग कई तरह की महंगी क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन बस कुछ चीजों की मदद से आप घर पर ही वैसलीन जेली बना सकते हैं.आइए जानते हैं कैसे.

सर्दी के मौसम में स्किन में रूखेपन की समस्या आम है. ठंडी और रूखी हवाएं स्किन को बेजान सी बनाकर काफी नुकसान पहुंचाती हैं और एड़ियों की देखभाल करना और भी कठिन हो जाता है. ऐसे में वैसलीन यानि पेट्रोलियम जेली त्वचा की देखभाल के लिए उपयोग की जाती है. पेट्रोलियम जेली मोम ग्लिसरीन और तेलों का मिश्रण है. यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट्रोलियम जेली घर पर भी बनाई जा सकती है. चलिए आपको बताते हैं घर पर वैसलीन बनाने का तरीका क्या है.

ये रही सामग्री

घर पर वैसलीन बनाने के लिए सामग्री
2 चम्मच नारियल का तेल
2 बड़े चम्मच मोम
1 चम्मच जैतून का तेल (अगर घर पर उपलब्ध हो तो)
1 चम्मच ग्लिसरीन.

ऐसे बनाए

घर पर पेट्रोलियम जेली बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें. जब पानी गर्म हो जाए, तो उसके ऊपर एक कटोरा रखें. इसके बाद कटोरे में नारियल का तेल और मोम डालें. मध्यम-धीमी आंच पर मोम के पूरी तरह पिघलने तक सामग्री को गर्म करें. जब मोम और नारियल का तेल अच्छी तरह पिघल जाए, तो पैन को आंच से हटा लें. कटोरे में नारियल और जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह फेंटें, जब तक कि मिश्रण मलाईदार न हो जाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बहुत फायदेमंद होती है

इसके अलावा आप कोई खुशबूदार तेल डालना चाहते हैं, तो इसी समय डालें. इसके बाद तैयार मिश्रण को सावधानीपूर्वक एक साफ, ढक्कन वाले जार या छोटे या बड़े कंटेनर में डालें. आपकी पेट्रोलियम जेली बनकर तैयार है. इसे जमने के लिए 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें. ठंडा होने पर यह गाढ़ा होकर पेट्रोलियम जेली जैसा हो जाएगा. घर में बनी इस वैसलीन का उपयोग फटे होंठ, रूखे हाथ-पैर और फटी एड़ियों पर करें. सर्दियों में नियमित रूप से इस पेट्रोलियम जेली को लगाने से एड़ियों का फटना दूर हो जाएगा.

और भी चीजे मिला सकते हैं

ड्राय स्किन के लिए वैसलीन किसी मैजिक से कम नहीं है. आप अगर स्किन पर वैसलीन लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है. साथ ही कई स्किन प्रॉब्लम्स भी ठीक हो जाती हैं. क्या आप जानते हैं कि वैसलीन को ज्यादा इफेक्टिव बनाने के लिए आप इसमें कई चीजें भी एड कर सकते हैं.

विटामिन-ई कैप्सूल मिला सकते हैं

विटामिन-ई
वैसलीन में विटामिन-ई कैप्सूल मिलाने से यह काफी इफेक्टिव हो जाता है. इसे लगाने से पिगमेंटेशन की प्रॉब्लम दूर होती है.

शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं

शहद
आपकी स्किन अगर एक्सट्रा ड्राय है, तो आप वैसलीन में शहद मिला सकते हैं. शहद की गुडनेस से आपकी स्किन और भी रिपेयर हो आती है.

इस ऑयल का करे उपयोग

टी ट्री ऑयल
आपकी स्किन अगर ऑयली है, तो आप वैसलीन में टी ट्री ऑयल मिलाकर यूज कर सकते हैं, इससे पिम्पल्स से बचाव होता है.

विटामिन-सी सीरम भी फायदेमंद

विटामिन-सी सीरम
ग्लोइंग स्किन के लिए विटामिन-सी को काफी इफेक्टिव माना जाना जाता है इसलिए आप विटामिन-सी सीरम को वैसलीन में मिलाकर लगा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर पर इन चीजों से बनाएं वैसलीन, सिर्फ 5 मिनट में स्किन होगी रिपेयर

Source link