देवास में श्री राजा बलि जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर एक विशाल चल समारोह निकाला गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
.
दानवीर श्री राजाबली जन्मोत्सव समिति, रेवाबाग देवास द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दानवीर श्री राजाबली का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति अध्यक्ष मदनलाल सोलंकी और कोषाध्यक्ष राजेश गोंदिया ने बताया कि सुबह 10 बजे श्री आनंदराव गुरु व्यायामशाला से चल समारोह शुरू हुआ।
यह चल समारोह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मीठा तालाब, रेवाबाग पहुंचा, जहां एक सभा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने सपरिवार सहभागिता की।
इस अवसर पर समाज के जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दानवीर श्री राजाबली के आदर्शों ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और अधिकारों के लिए संघर्ष करो’ को समाज में प्रसारित करना था।