मुरैना में खाद की तस्करी का VIDEO: किसान लाठियां खा रहे, तस्कर चंबल के जरिये स्टीमर से यूपी भेज रहे यूरिया – Morena News

मुरैना में खाद की तस्करी का VIDEO:  किसान लाठियां खा रहे, तस्कर चंबल के जरिये स्टीमर से यूपी भेज रहे यूरिया – Morena News


खाद उतारते उत्तर प्रदेश के लोग।

मुरैना जिले में खाद का संकट चरम पर है। यहां किसान यूरिया के लिए घंटों लाइन में लग रहे हैं, भूखे-प्यासे परेशान हो रहे हैं और पुलिस की लाठियां खा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ खाद तस्कर यूरिया की कालाबाजारी कर उसे चंबल नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश भेज रहे हैं।

.

प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन अब तस्करी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

चंबल के रास्ते स्टीमर से आगरा जा रहा खाद

अंबाह तहसील के उसैद घाट से यूरिया की तस्करी स्टीमर के जरिए की जा रही है। तस्कर नदी के रास्ते इसे उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में भेज रहे हैं।

चंबल नदी के दूसरी तरफ आगरा जिले का पिनहाट घाट है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एमपी का यूरिया स्टीमर में लोड किया जा रहा है और पिनहाट घाट पर अनलोड किया जा रहा है।

लोडिंग वाहन से चंबल उसेद घाट पर पहुंचा खाद

किसान खाद के लिए लड़ रहे, माफिया चांदी काट रहा

एक तरफ किसान खाद के लिए आपस में लड़ रहे हैं और पुलिस से पिट रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। वहीं, माफिया आसानी से खाद को एमपी से बाहर खपा रहा है। जो खाद किसानों को मिलनी चाहिए थी, वह तस्करों के हाथ लग रही है।

लोड होता स्टीमर।

लोड होता स्टीमर।

कलेक्टर ने मांगा जवाब, एसपी को भी निर्देश

वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग, एमओ खाद्य विभाग और एसपी मुरैना समीर सौरभ को निर्देश दिए हैं कि तस्करों को पकड़कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कार्रवाई कर रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इस तरह के कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link