शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार: पहले से शादीशुदा था आरोपी, 5 माह से था फरार, दमोह से पकड़ाया – Sagar News

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:  पहले से शादीशुदा था आरोपी, 5 माह से था फरार, दमोह से पकड़ाया – Sagar News




सागर की मोतीनगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में पांच महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दमोह जिले के नोहटा क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर सागर लाई और थाने में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार मोतीनगर क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने सितंबर 2025 में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र बंसल से उसकी पहचान थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और सितंबर 2025 में उसे नोहटा बुलाया, जहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। कई बार घर आकर करता रहा गलत काम
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी कई बार सागर आया। जब घर में कोई नहीं होता था, तब वह उसके घर पहुंच जाता था और उसके साथ गलत काम करता रहा। कुछ समय बाद युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। जब युवती ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि महेंद्र बंसल पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसके बाद युवती ने मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और गिरफ्तारी के लिए टीम दमोह भेजी गई, लेकिन वह फरार हो गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नोहटा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी महेंद्र बंसल को गिरफ्तार कर लिया। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link