रोहित या फिर विराट? 2025 में किसने ठोके सबसे ज्यादा रन? एक नजर में देखिए दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन

रोहित या फिर विराट? 2025 में किसने ठोके सबसे ज्यादा रन? एक नजर में देखिए दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन


Rohit Sharma and Virat Kohli performance in 2025: साल 2025 अब अपने अंतिम दौर में है. इस साल के खत्म होने में सिर्फ 9 दिन बाकी रह गए हैं. इस साल भारत ने अपने दो दिग्गज क्रिकेटर्स को संन्यास लेते हुए देखा. ये दोनों कोई और नहीं बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस साल टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा. इससे पहले दोनों टी20 से संन्यास ले चुके थे और अब सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में 2025 में उनका फोकस मुख्य रूप से वनडे क्रिकेट पर रहा. दोनों ही दिग्गज 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक खेलना चाहते हैं. आइए जानते हैं इस साल इन दोनों का प्रदर्शन कैसा रहा और किसके आंकड़े बेस्ट हैं.

2025 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन?

सबसे पहले बात करते हैं रोहित शर्मा की, जिन्हें फैंस प्यार से हिटमैन बुलाते हैं. दाएं हाथ के इस तूफानी ओपनर ने 2025 में टेस्ट से संन्यास लिया था. उनका पूरा फोकस वनडे पर ही रहा. रोहित ने कुल 14 मैचों में 2 शतक और 4 फिफ्टी के दम पर 650 रन ठोके. सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा. फरवरी में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 119 रन बनाए, जबकि अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी. इन दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली थी.

2025 में विराट कोहली का प्रदर्शन?

अब बात करते हैं विराट कोहली की, जिन्होंने 2025 में एकमात्र टेस्ट खेला, जिसमें 23 रन किए थे. रोहित की तरह विराट का भी पूरा फोकस वनडे क्रिकेट पर रहा. कोहली ने कुल 14 (13 वनडे और एक टेस्ट) मुकाबले खेले, जिसमें उनके बल्ले से 674 रन निकले. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 फिफ्टी लगाईं. कोहली ने पूरे साल 56.16 की औसत से रन जुटाए.

Add Zee News as a Preferred Source


रोहित या विराट, कौन रहा बेस्ट?

विराट ने 14 मैचों में 56.16 की औसत से कुल 674 रन किए, जबकि रोहित ने 50.00 की औसत से 650 रन बनाए. औसत और रनों के मामले में रोहित, कोहली से पीछे रहे. वहीं विराट ने 3 शतक और 4 फिफ्टी ठोकीं, जबकि रोहित के बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक निकले. शतक लगाने के मामले में भी विराट से रोहित पीछे रह गए. ये आंकड़े बताते हैं कि दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन आंकड़ों के लिहाज से विराट कोहली थोड़े बेहतर साबित हुए.

ये भी पढ़ें: NZ vs WI: पहले डबल सेंचुरी-फिर शतक… एक मैच में ठोक डाले 327, बदलकर रख दिया 95 साल का इतिहास

 



Source link