Best Test bowler of 2025: जब भी नया साल शुरू होता है तो हर कोई अपना टारगेट सेट करता है. क्रिकेट की दुनिया में चाहे बल्लेबाज हो या गेंदबाज, लगभग हर खिलाड़ी ये चाहता है कि पूरे साल वो बढ़िया खेले और उस साल नंबर 1 रहे. ये सपना तभी सच हो पाता है जब कोई पूरी शिद्दत के साथ मैदान पर मेहनत करे. साल 2025 में मिचेल स्टार्क ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले बॉलर रहे. ऑस्ट्रेलिया के इस खूंखार बॉलर ने न सिर्फ लगातार मैच जिताऊ प्रदर्शन किया, बल्कि अपने आंकड़ों से भी साबित कर दिया कि वो 2025 के बेस्ट बॉलर रहे हैं.
2025 में मिचेल स्टार्क ने क्या किया?
2025 में बाएं हाथ के इस खूंखार गेंदबाज ने कुल 10 टेस्ट खेले और 20 पारियों में 17.15 की औसत और 3.58 की इकॉनमी से 51 विकेट चटका दिए. वो साल के सबसे बेस्ट बॉलर रहे हैं. 7 रन देकर 58 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. वो तीन बार 5 विकेट हॉल, जबकि एक बार 10 विकेट भी चटकाने में सफल रहे.
साल 2025 में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क- 10 मैचों में 51 विकेट
मोहम्मद सिराज- 10 मैचों में 43 विकेट
ब्लेसिंग मुजरबानी- 10 टेस्ट में 42 विकेट
तैजुल इस्लाम- 6 टेस्ट में 33 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 8 मैचों में 31 विकेट ए
शेज 2025-26 में स्टार्क कितने विकेट ले चुके हैं?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चल रही एशेज 2025-26 में अब तक तीन टेस्ट हो चुके हैं और तीनों ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. इस सीरीज में स्टार्क अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं. इस संस्करण में उन्होंने 3 टेस्ट में 17.05 की औसत से कुल 22 विकेट निकाले हैं. 2 बार वो 5 विकेट हॉल कर चुके हैं. दूसरे नंबर पर ब्रायडन कार्स हैं, जिन्होंने 3 मैचों में कुल 14 विकेट चटकाए हैं. मतलब ये कि स्टार्क के आसपास भी दूसरा कोई बॉलर नहीं है.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: India Squad में IPL की इस टीम के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ी शामिल, RCB, RR और LSG से एक भी नहीं