5 मैच…471 रन, 19 साल के बल्लेबाज ने अंडर 19 एशिया कप में बिखेरी चमक

5 मैच…471 रन, 19 साल के बल्लेबाज ने अंडर 19 एशिया कप में बिखेरी चमक


Last Updated:

Samir Mihas Player of the series: समीर मिन्हास को अंडर 19 एशिया कप में प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया. 19 साल के पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने एशिया में शानदार बल्लेबाजी की. दाएं हाथ के मिन्हास ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 471 रन बनाए. भारत के खिलाफ मिन्हास से फाइनल में 172 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

समीर मिन्हास को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

नई दिल्ली. समीर मिन्हास ने अंडर 19 एशिया कप टूर्नामेंट में बल्ले से चमक बिखेरी. इस युवा बल्लेबाज ने सर्वाधिक रन बनाए जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. समीर ने भारत के खिलाफ फाइनल में 172 रन की पारी खेलते हुए पूरी महिफल लूट ली. मिन्हास को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. मिन्हास ने यह साबित किया कि वह भविष्य के सितारे हैं. मिन्हास ने 113 गेंदों पर 17 चौके और 9 छक्के जड़े. मिन्हास के करियर की यह सर्वश्रेष्ठ पारी है. इस युवा बल्लेबाज की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में 191 रन से हराकर अपना दूसरा अंडर19 खिताब जीता.

समीर मिन्हास (Samir Minhas) के पिता पिता काशिफ मिन्हास पाकिस्तान के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने समीर और उनके बड़े भाई अराफात की प्रतिभा को बहुत पहले पहचान लिया था. अराफात 2023 से 2024 के बीच पाकिस्तान के लिए चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और बेहतर सुविधाओं की तलाश में परिवार ने लाहौर का रुख किया था. परिवार को हमेशा यह भरोसा रहा कि समीर भी जल्द ही उनके नक्शेकदम पर चलेंगे. समीर ने 12 दिसंबर को यहां ग्रुप मैच में मलेशिया के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाकर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था.हालांकि इसके बाद के तीन मुकाबले अपेक्षाकृत साधारण रहे जिसमें उन्होंने नौ, चार और नाबाद 69 रन बनाए.

समीर मिन्हास को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा बड़ा मुकाबला होता है’
दाएं हाथ के बल्लेबाज फाइनल जैसे बड़े मंच पर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया. यह पूछने पर कि क्या पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में खेलने का कोई अतिरिक्त दबाव था तो समीर ने मैच के बाद कहा, ‘भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा बड़ा मुकाबला होता है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे कोई अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं हुआ.मैं सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल खेलना चाहता था और उसी पर ध्यान केंद्रित किया.

समीर मिन्हास ने 157 के औसत से रन बनाए
समीर अपने शॉट खेलने में कभी दुविधा में नहीं दिखे, उन्होंने तेज गेंदबाजों को ऑन-साइड में चौके जड़े और स्पिनरों पर आक्रमण करते हुए गेंद को सीधे उनके हाथ के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचाया. भारत के इस टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज दीपेश देवेंद्रन पर उन्होंने 52 रन बनाए जबकि ऑफ स्पिनर कनिष्क चौहान के खिलाफ 28 गेंद में 42 रन बटोरे. समीर ने कहा, ‘यह मेरे लिए अच्छी पारी थी.मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात थी, टीम के लिए रन बनाना और बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद करना.’मिन्हास ने टूर्नामेंट में कुल 471 रन बनाए जबकि उनका औसत 157 और स्ट्राइक रेट 117.45 रहा. समीर अगले महीने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में फिर से खेलते नजर आएंगे. जिस तरह का उनका प्रदर्शन रहा है, उससे लगता है कि आगे उन्हें कई और मौके मिलने वाले हैं. अंडर 19 विश्व कप में समीर पर सभी की नजरें रहेंगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

5 मैच…471 रन, 19 साल के बल्लेबाज ने अंडर 19 एशिया कप में बिखेरी चमक



Source link